Google Analytics Meta Pixel 'अवार्ड वापसी' की हवा पहुंची विदेश, कनाडा में नव भाटिया ने लौटाया ग्लोबल इंडियन अवार्ड - Ekhabri.com

‘अवार्ड वापसी’ की हवा पहुंची विदेश, कनाडा में नव भाटिया ने लौटाया ग्लोबल इंडियन अवार्ड

भारत के विकास से चिंतित दुनिया के कई देश तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। इनमें कुछ खुलकर आंदोलनकारी किसानों के साथ हैं तो कुछ पर्दे के पीछे से मदद कर रहे हैं। खुलकर साथ देने वालों में सबसे ऊपर नाम ब्रिटेन और कनाडा है, जबकि‍ चीन और पाकिस्‍तान इसमें पर्दे के पीछे मददगार हैं। इतना ही नहीं देश में कांग्रेस समेत विपक्षी दल और कुछ विशिष्ट लोग अपने-अपने तर्कों के साथ आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। इस बीच देश में असहिष्णुता समेत मोदी सरकार के खिलाफ अवार्ड वापसी गैंग की हवा सात समंदर पार भी पहुंच गई है। इसका उदाहरण कनाडा में भारतीय मूल के वॉलीबॉल खिलाड़ी नव भाटिया हैं। भाटिया ने ग्लोबल इंडियन अवार्ड कबूल करने के बाद लौटा दिया।

गौर हो कि टोरंटो स्थित इंडो-कनाडाई एडवोकेसी ग्रुप, कनाडा-इंडिया फाउंडेशन 2009 के बाद से हर साल अपने ग्लोबल इंडियन अवार्ड के लिए उत्कृष्ट भारतीय चेहरे को सम्मानित करता है।

मौजूदा एनबीए चैंपियन टोरंटो रैप्टर्स के आधिकारिक ‘सुपरफैन’ और कनाडा में एक अलग पहचान रखने वाले भारतीय मूल के नव भाटिया ने 50,000 डॉलर के ग्लोबल इंडियन अवार्ड मिलने के एक दिन बाद इसे ठुकराने का फैसला किया है। कनाडा-इंडिया फॉउंडेशन ने भाटिया को रविवार को उनके वर्चुअल गाला के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया था। पुरस्कार स्वीकार करते हुए भाटिया ने पहले से रिकॉर्ड किए गए भाषण में कहा था कि उन्हें पहले से ही यह अवार्ड पाने वाले रतन टाटा,  दीपक चोपड़ा,  नारायणमूर्ति और मोंटेक सिंह अहलूवालिया जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल होने पर काफी सम्मानित महसूस हो रहा है। हालांकि एक दिन बाद ही भाटिया ने भारत में किसानों के आंदोलन के समर्थन में पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया।

भाटिया ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं राजनीति से दूर ही रहता हूं, लेकिन मैं एक गौरवशाली सिख हूं और यही सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण है। नतीजतन मेरा दिल इस समय इस पुरस्कार को स्वीकार नहीं कर सकता है, क्योंकि पूरे भारत में मेरे भाई और बहन दुख में हैं। मैं भारत के सभी किसानों के साथ खड़ा हूं। मैं एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रार्थना करता हूं।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

चंगोराभाठा में मजदूर बनकर रह रहे थे नक्सली, 9 के खिलाफ चार्जशीट

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में शहरी नक्सली नेटवर्क का बड़ा खुलासा   रायपुर/ छत्तीसगढ़ में शहरी नक्सली नेटवर्क को लेकर राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को एसआईए ने बिलासपुर की विशेष अदालत में 9 गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ...