Google Analytics Meta Pixel ऑनलाइन हाजिरी लगनी शुरू हुई तो सभी शिक्षक अनुपस्थित - Ekhabri.com

ऑनलाइन हाजिरी लगनी शुरू हुई तो सभी शिक्षक अनुपस्थित

राजधानी भोपाल में ऑनलाइन हाजिरी से 879 स्कूल जुड़े हैं। एजुकेशन पोर्टल डाटा के मुताबिक एक भी शिक्षक ने ऐप से हाजिरी नहीं लगाई। इस आधार पर माने तक सभी अनुपस्थित है। यह स्थिति हर रोज की है। इसका उपयोग नहीं हो रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूलों में सबसे बड़ी चिंता शिक्षकों की उपस्थिति कराने की है।

 

 

 

भोपाल सहित प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी दर्ज करने की हाइटेक प्रक्रिया फेल हो गई। तकरीबन नब्बे प्रतिशत स्कूलों के शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। प्रक्रिया पुराने ढरें पर चल रही है, जबकि इस सिस्टम को विकसित करने स्कूल शिक्षा विभाग ने लाखों रुपए खर्च किए थे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति में अनियमितता देखने को मिलती है। कई बार स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षक गायब मिलते हैं या उनके स्थान पर कोई और पढ़ा रहा होता है।

 

 

 

शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर कई जिलों में आंदोलन तक हो चुके हैं। इसे देखते हुए स्कूलों में शिक्षकों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन हाजिरी शुरू की है। ऐप के माध्यम से शिक्षकों को जोड़ा गया। स्कूल पहुंचकर शिक्षकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से हाजिरी दर्ज करनी होती है। इससे यह पता लगता है कि शिक्षक स्कूल पहुंच गए। इसकी शुरुआत तीन साल पहले की गई थी। प्रदेश के करीब चार लाख शिक्षकों और गैर शैक्षणिक स्टाफ को इससे जोड़ा गया। स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक यह शिक्षक 99145 स्कूलों में पदस्थ है। इनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा स्कूलों के शिक्षक ऐप से हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। वर्तमान में केवल 8078 स्कूलों में ही इसका उपयोग हो रहा है। यहां भी गिने चुने ही ऐप्स से जुड़े हैं।

Read Also  5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

 

 

 

स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का कहना है कि बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराने की चिंता होनी चाहिए। उससे बड़ी चिंता शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति कराने की है। विभाग को इस पर फोकस कर काम करने की जरूरत है। इन दोनों चुनौतियों से पार पा गए, तो देश का भविष्य संवारने में हमें कोई नहीं रोक सकता। यह बात स्कूल शिक्षा मंत्री ने सोमवार को भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की स्टार्स परियोजना की दो दिवसीय नॉलेज शेयरिंग कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में मध्यप्रदेश सहित 17 प्रदेशों के शिक्षा सचिव, राज्य परियोजना संचालक और शिक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी और प्रदेश स्कूल सचिव डॉ. संजय गोयल मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *