Google Analytics Meta Pixel अडानी समूह का सीमेंट सेक्टर में बढ़ेगा दबदबा - Ekhabri.com

अडानी समूह का सीमेंट सेक्टर में बढ़ेगा दबदबा

आदित्य बिरला समूह की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट और अडानी समूह की सीमेंट कंपनियों के बीच सेक्टर में दबदबे और वर्चस्व की होड़ किसी से छिपी नहीं है। अल्ट्राटेक सीमेंट के इंडिया सीमेंट में हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब अडानी समूह की बारी दिख रही है। अडानी समूह जर्मन कंपनी हाइडलबर्ग मेटरियल्स की भारत स्थित सीमेंट कंपनियों को खरीद सकती है। इसके लिए अडानी समूह ने जर्मन कंपनी के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

 

 

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट हाइडलबर्ग मेटरियल्स की भारत में सीमेंट कंपनियों को 1.2 बिलियन डॉलर या 10,000 करोड़ रुपये में खरीद सकती है। अडानी समूह और आल्ट्राटेक सीमेंट के बीच बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सीमेंट कंपनियों को खरीदने में जुटी है। हाइडेलबर्ग दुनिया की बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक है और भारत में हाइडलबर्ग सीमेंट और जुआरी सीमेंट के नाम से दो कंपनियां ऑपरेट करती है, जिसमें हाइडलबर्ग सीमेंट स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनी है।

 

 

 

अडानी समूह के हाइडलबर्ग की सीमेंट कंपनियों को खरीदने की खबर सामने आने के बाद हाइडलबर्ग सीमेंट का स्टॉक पिछले क्लोजिंग प्राइस 218 रुपये से 18.34 फीसदी के उछाल के साथ 258 रुपये पर जा पहुंचा। ऊपरी लेवल से शेयर अब नीचे आ गया है और फिलहाल 6.81 फीसदी के उछाल के साथ 233.64 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। वहीं अंबुजा सीमेंट का शेयर 3.50 फीसदी की गिरावट के साथ 589.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

 

 

 

अडानी समूह ने साल 2022 में होल्सिंग ग्रुप से अंबुजा सीमेंट और एसीसी को 6.4 बिलियन डॉलर में खरीदकर सीमेंट सेक्टर में कदम रखा था। इसके बाद अडानी समूह ने सांघी सीमेंट को 5185 करोड़ रुपये में और 10422 करोड़ रुपये में पेन्ना सीमेंट को खरीदने का फैसला लिया था। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट ने इंडिया सीमेंट में 32.72 फीसदी हिस्सेदारी खरीदा है साथ ही 26 फीसदी स्टेक के लिए ओपेन ऑफर लेकर आई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *