मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात की और पीएम मोदी को मालदीव आने का न्यौता भी दिया। दोनों देशों ने अपने संबंधों को व्यापक आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोहम्मद मुइज्जू की ओर से बयान जारी किया, जिसमें लिखा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी, सरकार और भारत के लोगों को पिछले कुछ वर्षों में मालदीव को दी गई उदार सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसमें टी-बिल के रोलओवर के रूप में हाल ही में बजटीय सहायता भी शामिल है- राष्ट्रपति डॉ. मुइज्जू.”
हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के बाद मुइज्जू ने कहा, “मालदीव हमारे देशों और हमारे क्षेत्र में शांति और विकास के हमारे साझा दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध मित्र बना रहेगा।” उन्होंने पीएम मोदी को राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अगले साल मालदीव आने का निमंत्रण भी दिया।
मालदीव के लिए आर्थिक मदद पर मुइज़ू ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी, सरकार और भारत के लोगों को पिछले कुछ वर्षों में मालदीव को दी गई उदार सहायता और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसमें हाल ही में टी (ट्रेजरी) बिलों के रोलओवर के रूप में बजटीय सहायता भी शामिल है।”
उन्होंने कहा, “मैं 400 मिलियन डॉलर के द्विपक्षीय मुद्रा स्वैप समझौते के अलावा 30 बिलियन रुपये के रूप में सहायता प्रदान करने के भारत सरकार के फैसले के लिए आभारी हूं, जो हमारे सामने मौजूद विदेशी मुद्रा मुद्दों को हल करने में सहायक होगा। हमारी चर्चाओं ने मालदीव की आर्थिक लचीलापन और स्थिरता को मजबूत करने वाले आगे के उपायों पर लगे रहने की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत संकट के समय में मालदीव के लिए सबसे पहले खड़ा हुआ है, चाहे वह महामारी हो या पीने के पानी की कमी। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू करने का फैसला किया है।
दोनों देश के नेताओं के बीच पांच समझौतों पर मुहर लगी, जिसमें मुद्रा विनिमय पर एक समझौता भी शामिल है। अन्य समझौते न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण, भ्रष्टाचार की रोकथाम, कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण, खेल और युवा मामलों पर हैं। उन्होंने मालदीव में रुपे कार्ड भी लॉन्च किया, 700 सामाजिक आवास इकाइयां सौंपी और हनीमाधू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक नए हवाई अड्डे के रनवे का उद्घाटन किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...