दुर्ग। दवा दुकानों पर छापेमारी करने, दुकान संचालकों को डराने-धमकाने और नकली दवाओं के नमूने लेने के नाम पर वसूली करने के आरोप में पांच फर्जी ड्रग इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
धमधा थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि, धमधा के धूमा निवासी रघुनंदन प्रसाद वर्मा 68 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे खेती-किसानी का काम करते हैं। उनके बेटे दिलेंद्र कुमार वर्मा ने तीन साल पहले लाइसेंस लेकर घर में ही मेडिकल दुकान खोली थी। गुरुवार की दोपहर वे सिलपट्टी गांव में एक पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए थे।
खुद को बताया ड्रग इंस्पेक्टर
इस दौरान दुकान पर बैठे लड़के ने बताया कि, एक व्यक्ति ने फोन करके खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए बिना लाइसेंस के दवा दुकान चलाने पर कार्रवाई की धमकी दी है। साथ ही उसने खैरागढ़ कलेक्ट्रेट में मिलने के लिए बुलाया है।
अपने बेटे से बातचीत खत्म करने के बाद, रधुनंदन ने अपनी बहू को फोन किया। उन्होंने उसे बताया कि, पांच लोग स्कॉर्पियो (सीजी 17 केएच 8580) में उनके घर पहुंचे, उन्होंने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताया। वे मेडिकल स्टोर में घुसे और बिना लाइसेंस के दुकान चलाने के लिए मालिक को जेल भेजने की धमकी देने लगे। इसके अलावा, वे सैंपल के तौर पर कुछ दवाएं भी अपने साथ ले गए।
पुलिस ने पांचों संदिग्धों को किया गिरफ्तार
शाम को घर लौटने पर मुलाकात ग्राम खैरझिटी निवासी वैद्यराज जोहन लाल वर्मा से हुई। उन्हें घटनाक्रम बताते हुए उन्होंने बताया कि, एक स्कॉर्पियो गाड़ी में पांच लोग आए और खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताते हुए आयुर्वेदिक दवाओं के दो डिब्बे ले गए। बुजुर्ग की शिकायत के बाद, पुलिस ने पांचों संदिग्धों की पहचान मनीष जंघेल, भूषण वर्मा, तरण वर्मा, ताकेश्वर जंघेल और अथेनमणि अंचित के रूप में की, जो सभी पंडरिया कवर्धा के निवासी हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...