रायपुर, 14 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया। डॉ. कलाम के नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने अंतरिक्ष और रक्षा अनुसंधान में देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. कलाम ने असाधारण सफलता पाई और युवाओं को सपने देखने व उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया।









