Google Analytics Meta Pixel जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत, 3 गिरफ्तार - Ekhabri.com

जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत, 3 गिरफ्तार

सीवान: बिहार के सीवान जिले में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई। सीवान सदर अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, जहरीली शराब का सेवन करने वाले लोग अभी भी इलाज के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। छपरा एसपी ने बताया कि छपरा में भी इस घटना के कारण 4 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।सीवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को बताया था कि मंगलवार शाम कौड़िया वैसी टोला गांव में उल्टी, सिरदर्द और पेट दर्द जैसे लक्षणों के साथ लोगों को इलाज के लिए भगवानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जब उनकी हालत पहले से और ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें सीवान के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि मृतकों की संख्या जिला प्रशासन द्वारा पुष्टि की गई संख्या से अधिक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीड़ितों ने मंगलवार शाम को जहरीली शराब पी थी और रात 9 बजे के आसपास लक्षण दिखने लगे। जहां एक तरफ पीड़ितों के परिवार यह दावा कर रहे हैं कि यह सारी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। वहीं, जिला मजिस्ट्रेट गुप्ता ने बुधवार को कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।छपरा (मुख्यालय) के एएसपी राकेश कुमार ने बुधवार को बताया था कि हमें मंगलवार को शराब पीने वाले तीन लोगों के बारे में जानकारी मिली है। उन्हें सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया और उनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं। सीवान और सारण में हुई दोनों घटनाओं की फिलहाल जांच चल रही है। अधिकारी मौतों के सही कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के लिए सीधे तौर पर जहरीली शराब जिम्मेदार है या नहीं।

Read Also  साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित करने की भारत की कवायद

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *