Google Analytics Meta Pixel कब्र खोदकर निकाली गई लाश : जंगल में 5-6 दिन पुराना शव मिला तो पुलिस ने दफनाया, अगले दिन थाने पहुंच गए परिजन - Ekhabri.com

कब्र खोदकर निकाली गई लाश : जंगल में 5-6 दिन पुराना शव मिला तो पुलिस ने दफनाया, अगले दिन थाने पहुंच गए परिजन

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार को कब्र में दफन लाश को बाहर निकाला गया। दरअसल, जंगल में एक युवक का शव मिला था। इसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर दफना दिया था लेकिन परिजनों के आने के बाद कब्र खोदकर लाश निकाली गई। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि मिलुपारा के केनाडोंगरी पहाड़ी बांजीखोल पहाड़ी में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि, शव करीब 5-6 दिन पुराना है। उसमें कीड़े पड़ गए थे।

गले और सिर के पीछे चोट के निशान

शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया और दफना दिया। इसके बाद सोमवार को उसके परिजन तमनार थाने पहुंच गए। उसके कपड़ों और बाकी सामान से शव की पहचान बिछिनरा निवासी 19 साल के टिकेश्वर लोधा के रूप में की गई।तमनार पुलिस ने बताया कि, पोस्टमॉर्टम में उसके गले और सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या की आशंका है। उसके पॉकेट में एक कागज के टुकड़े में मोबाइल नंबर मिला था। उसी में पता करने पर उसके परिजनों के बारे में जानकारी मिली और सूचना दी गई।परिजनों ने पुलिस से पूछा कि लाश कहां है, तो पुलिस ने दफना देने की बात कही। परिजन अपने बेटे का शव मांगने पर अड़ गए। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी से कब्र खोदकर शव निकाला गया।पुलिस ने बताया कि, युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। इससे पहले भी युवक घर से दो तीन दिन के लिए कहीं चले गया था, लेकिन बाद में वो खुद वापस आ गया था। यही सोचकर उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

Read Also  मीटर रीडरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्मार्ट मीटर से हजारों पर मंडराया बेरोजगारी का खतरा

शव की स्थिति को देखकर कराया दफन

तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद रहटगांवकर ने बताया कि, शव की स्थिति को देखकर उसे 3-4 दिन तक रखना होता है। लेकिन शव के कई हिस्सों में कीड़े लग गए थे, काफी दुर्गंध आ रही थी। तमनार अस्पताल में फ्रीजर नहीं होने के कारण उसे दफना दिया गया।तमनार थाना प्रभारी आर्शीवाद राहटगांवकर ने बताया कि, शव को दफन करने के करीब एक घंटे बाद मृतक के परिजन पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कपड़े और अन्य आधार पर शिनाख्त की, तो कार्यपालिका दंडाधिकारी से अनुमति लेकर खनन कराया गया। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

जनगणना 2027 तैयारी तेज, 60 प्रतिशत मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *