Google Analytics Meta Pixel दाना की दहशत : आज ओडिशा के तट से टकराएगा चक्रवात, तेज हवाएं जारी,10 लाख लोगों को किया जा रहा शिफ्ट - Ekhabri.com

दाना की दहशत : आज ओडिशा के तट से टकराएगा चक्रवात, तेज हवाएं जारी,10 लाख लोगों को किया जा रहा शिफ्ट

भुवनेश्वर। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आज चक्रवात और भीषण तूफान आने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने भी दोनों राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। आइये जानते हैं कि प्रभावित राज्य सरकारों ने दाना चक्रवात से निपटने के लिए क्या क्या इंतजाम कर रखे हैं और इसके क्या अपडेट हैं…

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

 

चक्रवाती तूफान दाना के चलते तूफान प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है। भद्रक जिले में लोगों को सुरक्षित शेल्टर में रखा गया है। भद्रक जिले के कलेक्टर दिलीप रोतराई ने कहा कि हम प्रभावित इलाकों से लोगों को निकाल रहे हैं। कुछ लोग रास्ते में हैं और अधिकतर को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। कुछ लोगों को पुलिस द्वारा उनके घरों से लाया गया क्योंकि वे लोग अपना घर नहीं छोड़ना चाहते थे। एनडीआरएफ की तीन और दो ओडीआरएफ और चार अग्निशमन विभाग की टीमें तैनात की गई हैं।

 

तूफान की आहट से तेज हवाएं चलना शुरू

ओडिशा के भद्रक जिले में चक्रवाती तूफान दाना की आहट से तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान ओडिशा और बंगाल के तट से आज मध्य रात्रि में टकरा सकता है।

 

आज शाम छह बजे से उड़ाने निरस्त

कोलकाता हवाईअड्डा प्राधिकारियों ने हालात को देखते हुए बृहस्पतिवार शाम छह बजे से अगले 15 घंटों के लिए सभी उड़ानों को निरस्त करने का फैसला किया है। हवाईअड्डा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Read Also  मुआवजा राशि न मिलने पर नाराज किसानों ने PWD ईई दफ्तर के सामने फेंकी चूड़ियां

 

288 बचाव दल तैनात, 6,000 राहत शिविर बनाए

सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, अग्निशमन कर्मियों की 288 टीमों को तैनात की है। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि संवेदनशील जिलों के 3,000 से ज्यादा गांवों की पहचान की गई है, जहां से करीब 10.60 लाख लोगों को पहले ही निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा करीब 6,000 राहत शिविर बनाए गए हैं।

 

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवात के तट से टकराने की प्रक्रिया 24 अक्तूबर की रात को शुरू होगी और यह 25 की सुबह तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि तट से टकराने से पहले इसकी गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि इसके तट से टकराने की प्रक्रिया आमतौर पर धीमी होती है और इसमें करीब पांच से छह घंटे का समय लगता है। ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले छह घंटों में ‘दाना’ 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

 

200 से अधिक ट्रेन की गईं रद्द

सरकार ने मछुआरों को 26 अक्तूबर तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। इसके अलावा 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *