Google Analytics Meta Pixel BREAKING CRIME: अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार - Ekhabri.com

BREAKING CRIME: अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

शक्तिनगर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाके में झपट्टा मारकर मल्टीमीडिया मोबाइल सेट उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करने में कामयाबी पाई है। गिरोह के छह सदस्यों को दबोचने के साथ ही, पुलिस ने 12 लाख कीमत वाले 60 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद किए गए हैं। पकड़े गए छह आरोपियों में एक नाबालिग है जिसके खिलाफ जुबनाइल एक्ट के प्रावधानों का ख्याल रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। वहीं शेष के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए सोमवार की दोपहर बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। सभी आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जहां यूपी-बिहार सहित कई राज्यों से लाखों के मोबाइल सेट उड़ाए जाने की जानकारी दी है। वहीं, बिहार और पश्चिम बंगाल मेंं चोरी का मोबाइल खपाए जाने के बारे में आरोपियों ने पुलिस को कई अहम सुराग दिए हैं।

 

एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने दोपहर बाद पुलिस लाइन सभागार में, शक्तिनगर पुलिस को मिली कामयाबी का खुलासा किया। बताया कि भोकलो दास पुत्र स्व. पीताम्बर दास निवासी ए-115 बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर और हीरा लाल गुप्ता पुत्र यमुना राम निवासी बी-3 बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर की तरफ से शक्तिनगर पुलिस को तहरीर दी थी कि 24 अक्टूबर 2024 की शाम 05.40 बजे चार लड़के बीना मार्केट में झपट्टा मारकर मोबाइल ले गए । मामले में शक्तिनगर पुलिस ने धारा 304 बीएनएस का

मामला दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू की। वहीं एसपी अशोक कुमार मीणा की तरफ से एसपी मुख्यालय के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस को प्रकरण के जल्द खुलासे का निर्देश दिया गया। इसके क्रम में गठित टीम को सोमवार को पता चला कि झपट्टा मारकर मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह के सदस्य शक्तिनगर स्थित ऊर्जा द्वार के पास संडे मार्केट में मौजूद हैं और वहां से मोबाइल उड़ाने की फिराक में पड़े हुए हैं।

Read Also  बिना जमीन पर उतरे 90 दिन तक काम कर सकता है इन्फिनिटी ड्रोन

 

मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर कुमुद शेखर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने बताई गई जगह पर घेरेबंदी कर झपट्टा मार (चोरी करने वाले) मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोच लिया। इसमें एक को नाबालिग पाया गया। उनकी निशानदेही पर, किराए पर लिए गए कमरे में रखे कुल 60 मोबाइल बरामद किए गए। एएसपी न बताया कि बरामदगी को देखते हुए पहले से दर्जमामले में धारा 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कार्रवाई की जा रही है।

एएसपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह वर्तमान में डिबुलगंज, अनपरा में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। वह फेरी करके कपड़ा बेचने के बहाने उत्तरप्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में जाकर किराए पर रुम लेते थे। उस क्षेत्र के भीड़-भीड़ वाले स्थानों या आस-पास के बाजारों में जाकर लोगों की मोबाइल चोरी करके बिहार और बंगाल में बेचकर अच्छा पैसा पाते थे । इसके लिए उनका व्यक्ति सेट था जो बिहार पश्चिम बंगाल में ले जाकर चोरी का मोबाइल खपाता था। किसी को शक न होने पाए, इसके लिए मोबाइल की इएमआई बदल दी जाती थी।

 

कुंदन कुमार महतो पुत्र कुलेश महतो, गौतम कुमार महतो पुत्र आनंद प्रसाद महतो, गोविंद कुमार महतो पुत्र स्व. लक्ष्मी प्रसाद महतो, गोगा नोनिया पुत्र बेचन नोनिया निवासी तीन पहाड़ थाना तीन पहाड़, जिला साहेबगंज (झारखंड), अर्जुन मंडल पुत्र राकेश मंडल निवासी बास केला थाना तेलझाड़ी, जिला साहेबगंज (झारखंड) और उनके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया गया है। गौतम कुमार महतो खिलाफ गांधी मैदान-पटना, साहेबगंज-झारखण्ड, जोगता-झारखण्ड, कैण्ट-प्रयागराज में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कुंदन के खिलाफ

Read Also  मंदिर का प्रसाद खाकर 50 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

गोरखपुर के कैंट थाना, रामगढ़ ताल थाना थाने में चार मामले पहले से दर्ज हैं। गणेश उर्फ गोगा के खिलाफ थाना भारती विद्यापीठ, पुणे सिटी, महाराष्ट्र में दो मोमले दर्ज पाए गए हैं। वहीं अर्जुन कुमार मंडल के खिलाफ थाना दुर्गापुर, महाराष्ट्र में एक केस दर्ज पाया गया है। ब्रामदगी-गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक के अलावा चौकी इंचार्ज बीना संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल माधवेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, सौरभ यादव, मुकेश सोनकर की अहम भूमिका रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *