रायपुर, 29 अक्टूबर 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया। उन्होंने नई दिल्ली से इस कार्यक्रम में शामिल होकर देश में स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश जितना स्वस्थ होगा, प्रगति उतनी ही तेज होगी। योग और पंचकर्म के लिए पूरी दुनिया से लोग भारत आते हैं, और इस क्षेत्र में भारत की मांग बढ़ रही है।
केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान रायपुर को केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN) के तहत स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 90 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। यह परियोजना 24 महीनों में पूरी होगी और इसे 10 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। यह संस्थान छत्तीसगढ़ में योग और प्राकृतिक चिकित्सा का पहला अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा, जो मोटापा, प्रीडायबिटीज, मेटाबोलिक सिंड्रोम, गठिया आदि गैर-संचारी रोगों के उपचार में भी विशेषज्ञता प्रदान करेगा।
इस अनुसंधान केंद्र में बाह्य और आंतरिक रोगी ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, योग हॉल, आहार केंद्र, फिजियोथेरेपी अनुभाग और अनुसंधान ब्लॉक शामिल होंगे। केंद्र में स्पा और वेलनेस थेरेपी में प्रशिक्षण के लिए प्रमाणन पाठ्यक्रम, और अनुसंधान में फेलोशिप कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस संस्थान के शुरू होने से युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और वे योग व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में नई दिशाओं में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक मोती लाल साहू, आयुष विभाग के अधिकारी और आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...