Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री आज बिलासपुर जिले को करीब साढ़े 600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री आज बिलासपुर जिले को करीब साढ़े 600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 एवं 4 जनवरी को बिलासपुर जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को करीब साढ़े 600 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नवनिर्मित सेंट्रल लायब्रेरी, स्मार्ट सड़क, न्यू सर्किट हाउस, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों सहित 99.84 करोड़ की लागत से 142 कार्यों का लोकार्पण एवं 414.79 करोड़ की लागत से 225 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्वप्रथम नूतन चौक में नगर निगम बिलासपुर द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से तैयार किये गये तीन मंजिला सेंट्रल लायब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। यह राज्य की प्रथम डिजिटल लायब्रेरी है। इसके स्टिल्ट फ्लोर में 998 वर्गमीटर में चार पहिया वाहनों की पार्किंग एवं दो पहिया वाहनों के लिये भवन के दोनों ओर 365 वर्गमीटर पर पार्किंग क्षेत्र बनाये गये हैं। भूतल पर एक्जीबिशन हॉल एवं कान्फ्रेंस हॉल की सुविधा होगी। इसमें इन्क्यूबेशन सेंटर है। जहां युवाओं को अपने स्टार्ट अप को एक आयाम देने में मदद मिलेगी। सेंट्रल लायब्रेरी के चारों ओर आकर्षक लैण्डस्केपिंग एवं लाईटिंग की गयी है। इसके पश्चात बघेल लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित आम सभा में 99.84 करोड़ की लागत से 142 कार्यों का लोकार्पण, 414.79 करोड़ रुपए की लागत से 225 कार्यों का भूमिपूजन इस प्रकार कुल 514.63 करोड़ की लागत से 367 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। भूमिपूजन में लोक निर्माण विभाग के 178.38 करोड़ रुपए की लागत से 38 कार्य, पीएमजीएसवाय के 49.06 करोड़ रुपए की लागत से 7 कार्य, जल संसाधन विभाग के 174.38 करोड़ रुपए की लागत के 7 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 5.56 करोड़ रुपए की लागत के 50 कार्य शामिल है। इसी प्रकार लोकार्पण कार्यों में लोक निर्माण विभाग के 9.39 लाख की लागत के 4 कार्य, पीएचई के 2.02 करोड़ की लागत से 4 कार्य, एमएमजीएसवाय के 1.23 करोड़ की लागत से एक कार्य, जल संसाधन विभाग का 6.12 करोड़ की लागत से एक कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु के 51.41 करोड़ की लागत से 2 कार्य, नगर निगम बिलासपुर के 7.15 करोड़ की लागत से 5 कार्य, स्मार्ट सिटी बिलासपुर के 15.55 करोड़ की लागत से 6 कार्य शामिल है।
-उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारबाहर का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तारबाहर का निरीक्षण करेंगे। गरीब बच्चों को निजी स्कूलों की भांति सर्वसुविधायुक्त अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा देने के उद्देष्य से तारबाहर उच्चतर माध्यमिक शाला का उन्नयन इंगलिश मीडियम स्कूल में किया गया है। इस स्कूल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित हो रही है। जिनमें 560 विद्यार्थियों को प्रवेष दिया गया है। यहां माड्यूलर फर्नीचर, आधुनिक प्रयोगषाला, उत्कृष्ट ग्रंथालय, खेल संसाधन की पूरी सुविधा बच्चों को दी जा रही है। साथ ही उत्कृष्ट स्मार्ट क्लासेस से बच्चों को शिक्षा मिलेगी।
नवीन विश्राम भवन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुराने सर्किट हाउस के समीप 6 करोड़ 59 लाख की लागत से बनाये गये नवीन विश्राम भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस भवन का प्लिंथ एरिया 2050 वर्गमीटर है। भवन में 7 उच्च विश्राम कक्ष के साथ 18 अन्य कक्ष इस प्रकार कुल 25 कक्षों का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त 150 व्यक्तियों की बैठक क्षमता वाला एक सभाकक्ष भी तैयार किया गया है।
स्मार्ट सड़क का लोकार्पण
स्मार्ट सिटी योजना के तहत मिट्टी तेल गली सड़क का उन्नयन करते हुए लगभग 8 करोड़ में शहर की पहली स्मार्ट सड़क बनायी गयी है। जिसका नामकरण बिलासपुर के गौरव पद्म स्व.पंडित श्याम लाल चतुवेर्दी के नाम पर किया गया है।
राजेन्द्र नगर चौक में पद्म स्व.पंडित श्याम लाल चतुवेर्दी की मूर्ति का अनावरण-
स्मार्ट सड़क के समीप ही राजेन्द्र नगर चौक में पद्म स्व.पंडित श्याम लाल चतुवेर्दी की मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से किया जाएगा।
अरपा नदी में शिवघाट एवं पचरीघाट में बैराज निर्माण का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अरपा नदी को पुनर्जीवन प्रदान करने के लिये अरपा नदी में वर्ष भर पानी बना रहे, साथ ही शहर के जलस्तर में वृद्धि हो सके। इसके लिये 49.13 करोड़ की लागत से शिवघाट में एवं 48.98 करोड़ रुपए की लागत से पचरीघाट में निर्मित किये जाने वाले बैराजों का शिलान्यास किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...