Google Analytics Meta Pixel कोरोना काल में चोर ने ढूंढा चोरी का नया तरीका, पीपीई किट पहनकर दिया वारदात को अंजाम - Ekhabri.com

कोरोना काल में चोर ने ढूंढा चोरी का नया तरीका, पीपीई किट पहनकर दिया वारदात को अंजाम

छिंदवाड़ा। कोरोना के इस दौर में चोरों ने अस्पताल में चोरी करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। चोर, अब पीपीई किट पहनकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हंै। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर के जिला अस्पताल में कुछ इसी तरह की एक वारदात सामने आई। जहां चोर कोरोना वार्ड से एलईडी टीवी चोरी कर ले गया। बड़ी बात यह है कि 6 दिनों तक चोरी की घटना का वार्ड इंचार्ज को पता भी नहीं लगा। 31 दिसम्बर को सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहा था तो तब जाकर पता चला कि, अस्पताल में चोरी हुई है। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के कोरोना यूनिट में भर्ती मरीजों के मनोरंजन के लिए हर वार्ड में एलईडी टीवी लगाई गई है। गुरुवार को कैमरों की जांच करते वक्त देखा कि तीसरी मंजिल पर स्थित कोरोना वार्ड से एलईडी टीवी गायब थी। इस चोरी की जानकारी स्टाफ को भी नहीं थी। इसके बाद, जब अस्पताल में 31 दिसंबर को अस्पताल प्रबंधक कोरोना वार्ड का मुआयना करने पहुंचे तो यहां उन्हें मरीजों के मनोरंजन के लिए लगा टीवी गायब दिखा। इसके बाद उन्होंने स्टाफ से पूछा कि टीवी कहां है तो किसी ने कोई जवाब ही नहीं दिया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें पता चला कि 25 दिसम्बर की रात लगभग 4 से 5 बजे के बीच पीपीई किट पहनकर आया चोर एलईडी टीवी चोरी कर ले जा रहा है। पीपीई किट की वजह से चोर तो दिख रहा है लेकिन उसका चेहरा नहीं पहचान आ रहा है। टीवी चोरी की सूचना आईटीसेल प्रभारी विवेक साहू द्वारा अस्पताल के वरिष्ट अधिकारियों को दी गई है। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद, जिला अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। हालांकि, जिला अस्पताल अथॉरिटी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...