Google Analytics Meta Pixel ट्रक की टक्कर से 2 ड्राइवरों की मौत - Ekhabri.com

ट्रक की टक्कर से 2 ड्राइवरों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में रविवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ। चालक पहले ही कोई दुर्घटना कर भाग रहा था, उसी में उसने बाइक सवारों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद मुआवजा और शराब दुकान हटाने का आश्वासन मिलने पर जाम खत्म किया। जानकारी के मुताबिक, चांपा के वार्ड-1 निवासी किशन यादव (23) और पप्पू यादव (26) दोनों ट्रक चालक थे। दोनों बाइक पर कहीं जाने के लिए देर रात निकले थे। अभी वे नए बस स्टैंड के पास पहुंचे थे कि रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को एंबुलेंस से मोर्चरी में भिजवा दिया।
7 दिन में शराब दुकान हटाने का दिया आश्वासन
हादसे की जानकारी मिलने पर लोग एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। करीब 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा। मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और बस स्टैंड के सामने स्थित शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। पुलिस के समझाने पर लोग नहीं माने तो मौके पर तहसीलदार को बुलाया गया। उन्होंने परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी। साथ ही 7 दिन में शराब दुकान हटवाने का आश्वासन दिया।
पहले से ही हादसा कर भाग रहा था ट्रक चालक
बताया जा रहा है कि इसी ट्रक चालक ने एक और हादसा पहले किया था। हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने उसका पीछा किया तो बचने के प्रयास में तेजी से भाग रहा था। इसी के चलते उसने बाइक सवार दोनों युवकों को चपेट में ले लिया और वहां से भी भाग निकला। इस बीच पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि किशन यादव और पप्पू यादव दोनों के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उन दोनों पर अपने परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। दोनों खुद भी ट्रक ड्राइवर थे। दोनों युवकों की मौत के बाद उनके परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...