Google Analytics Meta Pixel बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई:दुल्हन की विदाई करा लौट रहे थे, 3 की मौत - Ekhabri.com

बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई:दुल्हन की विदाई करा लौट रहे थे, 3 की मौत

ड्राइवर को झपकी आने से हादसे का अंदेशा
जगदलपुर। जगदलपुर में सोमवार तड़के बारातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 की हालत गंभीर है। पुलिस ने सभी घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सभी लोग शादी के बाद दुल्हन की विदाई करा लौट रहे थे। वर-वधु दोनों दूसरे वाहन में सवार थे। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हादसा पखनार पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, देउरगांव में शादी थी। वहां रात करीब 2 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ तो दुल्हन की विदाई करा सभी बाराती चंद्रगिरी लौट रहे थे। एक स्कार्पियो वाहन में 10 लोग सवार थे, जबकि दूसरी कार में वर-वधु व अन्य लोग बैठे थे। अभी वे तड़के करीब 4 बजे कोयपाल मोड़ के पास पहुंचे थे कि स्कार्पियो के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ा
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और रेक्स्यू आपरेशन शुरू किया। इस दौरान लोग स्कार्पियो के अंदर फंसे हुए थे। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। इस दौरान दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतकों में विनोद कश्यप (26) और शंकर कश्यप (23) शामिल हैं। तीसरे की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं घायलों में संतुराम, घनश्याम, रितेश, लूदरु, सुखमन और लोकेश शामिल हैं।
गांव में मातम छाया, वाहन में क्षमता से ज्यादा लोग थे
पुलिस ने बताया कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका। उसको झपकी आने की भी आशंका है। तेज रफ्तार वाहन सीधे पेड़ से जा टकराया। वहीं इस हादसे के बाइ गांव में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का ओवरलोड भी एक कारण था। अधिक संख्या में लोग स्कार्पियो में सवार थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...