उद्धव सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव, निजी सहायक समेत पांच चपेट में

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। उद्धव सरकार के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा गया है। उनके बंगले के निजी सहायक समेत पांच कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड और अशोक चव्हाण भी पॉजिटिव पाए गए थे और दोनों मंत्री कोरोना को मात दे चुके हैं। धनंजय मुंडे ने 10 जून को एनसीपी के वर्षगांठ समारोह में भाग लिया था। उस समय, वह एनसीपी के कई नेताओं के संपर्क में आए थे।

हाल ही में बीएमसी के डिप्टी कमिश्नर और एनसीपी के नगरसेवक की कोरोना वायरस के कारण मौत भी हो गई। बता दें, धनंजय मुंडे एनसीपी नेता और परली से विधायक हैं। वह पिछले साल विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे। उद्धव ठाकरे सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।

अकेले मुंबई में ही कोरोना वायरस से कोहराम मचा रखा है। यहां कोरोना वायरस की संख्या 50 हजार को पार कर चुकी है। चीन के वुहान को भी मुंबई ने कोरोना के आंकड़ों में पीछे छोड़ दिया है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जरूरी सामानों की आपूर्ति में लगे कर्मियों की आवाजाही के लिये मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू करने की मांग करते हुए संकेत दिये कि अगर लोगों ने दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन नहीं किया तो लॉकडाउन जारी रखा जा सकता है। ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अब भी बरकरार है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ स्कूल हॉलिडे अलर्ट…ठंड की छुट्टियां घोषित, 8 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

By User 6 / December 5, 2025 / 0 Comments
School Holiday: छत्तीसगढ़ में ठंड का माहौल बढ़ता जा रहा है. ऐसे में बच्चे पढ़ाई करने के लिए ठिठुरते हुए स्कूल को जा रहे है और अब उन्हें स्कूलों की छुट्टी का इंतजार है. ऐसे में स्‍कूली बच्‍चों के लिए...

Breaking News: छत्तीसगढ़ में जमीन गाइडलाइन दर बढ़ोतरी के आदेश सरकार ने वापस लिए

By User 6 / December 8, 2025 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन की नई गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोतरी से जुड़े कई आदेश तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए हैं। इसमें नगर क्षेत्र में 1400 वर्ग मीटर तक भूखंडों के इंक्रीमेंटल आधार वाला आदेश, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स...

रायपुर में आज होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी हर खास बात!

By User 6 / December 3, 2025 / 0 Comments
IND VS SA ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होने वाले मुकाबले के लिए राजधानी रायपुर में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है. सुरक्षा...

दो बच्चों के पिता ने की प्रेमिका की हत्या, होटल में लाश छोड़कर भागा आरोपी, गिरफ्तार

By Rakesh Soni / December 7, 2025 / 0 Comments
कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर युवक प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा...

अमित बघेल की गिरफ्तारी: धार्मिक टिप्पणी पर, क्या कहा सीएम ने 

By User 6 / December 6, 2025 / 0 Comments
रायपुर, छत्तीसगढ़ – आज शाम पुलिस ने अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया। उन पर पहले ही कई धर्म व सम्प्रदायों के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण FIR दर्ज की गई थी। FIR दर्ज होने के बाद सोशल...

बड़ी खबर : चैतन्य बघेल केस में आज निर्णायक मोड़ संभव, शाम 4 बजे ED रखेगी पक्ष, क्या होगा फैसला?

By User 6 / December 5, 2025 / 0 Comments
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई. जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में चैतन्य बघेल की याचिका लगी थी. ED की ओर से चैतन्य...

खेत में काम कर रही 65 साल की महिला से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने की आरोपी की धुनाई,

By Rakesh Soni / December 6, 2025 / 0 Comments
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने दुष्कर्म के बाद किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने...

होटल की चकाचौंध छोड़ आंगनबाड़ी पहुंचे जन्मदिन के मेहमान, वंदना शर्मा ने बच्चों संग मनाई खुशियां

By User 6 / December 4, 2025 / 0 Comments
रायपुर, 04 दिसंबर 2025।महिला एवं बाल विकास विभाग के “आओ खुशियां बांटें” प्रोजेक्ट के तहत रायपुर के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एक भावनात्मक और प्रेरणादायी आयोजन देखने को मिला। विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती वंदना शर्मा ने अपना जन्मदिन...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: शराब घोटाले के आरोपी चैतन्य बघेल की किस्मत का फैसला आज, जानें जमानत याचिका पर क्या हुआ

By User 6 / December 8, 2025 / 0 Comments
बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर बिलासपुर उच्च न्यायालय में आज सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अपना फैसला रिजर्व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *