Google Analytics Meta Pixel 29 साल पहले हुआ था ताजमहल के तहखाने का सर्वे - Ekhabri.com

29 साल पहले हुआ था ताजमहल के तहखाने का सर्वे

कब्रों के नीचे का हिस्सा खाली नहीं मिला
आगरा। ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है, लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और देश के नामी गिरामी संस्थानों के लिए तहखाना कई बार खुला है। ताजमहल की मजबूती परखने के लिए समय-समय पर तहखाने में जाकर इसका सर्वे किया गया है। एएसआई ने 16 साल पहले तहखाने का संरक्षण कराया था, लेकिन इसकी मजबूती परखने के लिए नेशनल जियोग्राफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट और रुड़की विश्वविद्यालय ने वर्ष 1993 में सर्वे कराया था, जिसमें ताजमहल के तहखाने की दीवार तीन मीटर मोटी बताई गई और मुख्य गुंबद पर असली कब्रों के नीचे का हिस्सा ठोस बताया गया। रुड़की विश्वविद्यालय ने इस सर्वे में इलेक्ट्रिकल, मैग्नेटिक प्रोफाइलिंग तकनीक, शीयर वेब स्टडी और ग्रेविटी एंड जियो रडार तकनीक का उपयोग किया था। ताजमहल पर भूकंप के प्रभाव के लिए रुड़की विश्वविद्यालय के अर्थक्वेक इंजीनियरिंग विभाग ने 1993 में सर्वे कराया। प्रोजेक्ट नंबर पी-553 ए की रिपोर्ट जुलाई 1993 में जारी की गई। भविष्य के भूकंप की स्थिति में ताजमहल को नुकसान होने की स्थिति के लिए यह सर्वे किया गया था। इसके लिए ताजमहल के तहखानों को खोला गया था, जिसमें गुंबद, मीनारों, तहखानों की दीवारों की मजबूती को जांचा गया।
13 मीटर गहरी है ताज और महताब बाग की नींव
नेशनल जियोग्राफिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने महताब बाग और ताजमहल का एक साथ सर्वे किया, जिसमें मेग्नेटिक प्रोफाइलिंग तकनीक के इस्तेमाल से पता चला कि ताजमहल और महताब बाग के जो हिस्से जानकारी में है, उनके अलावा नींव में कोई स्ट्रक्चर नहीं पाया गया। फाउंडेशन के कुंओं पर बोर होल ड्रिल 9.50 मीटर गहराई तक किए गए। रिफ्लेक्शन सीस्मिक जांच में ताजमहल की नींव में 90 मीटर तक सख्त चट्टानें पाई गईं। ताजमहल और महताब बाग की नींव की गहराई नदी किनारे 13 मीटर तक पाई गई। चमेली फर्श के नीचे के कमरों पर नदी किनारे की ओर तीन मीटर तक चौड़ी दीवारें मिलीं। सर्वे में बताया गया कि मुख्य गुंबद में असली कब्रों के नीचे का हिस्सा खाली नहीं है। शीयर वेव स्टडी में यह ठोस होने की जानकारी देता है।
केवल स्टडी के लिए खोले जाएं तहखाने : केके मुहम्मद
पदमश्री से सम्मानित और आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद रहे केके मुहम्मद ने कहा कि ताजमहल के तहखाने हमेशा से खुले हैं, केवल पर्यटकों के लिए ये बंद हैं। एएसआई उनकी देखभाल और संरक्षण अच्छे ढंग से कर रहा है। ताजमहल विश्व धरोहर है। कोई भी विवाद इसे नुकसान पहुंचाएगा। वह कई बार तहखाने में संरक्षण कार्यों के लिए गए हैं, पर उन्होंने कोई धार्मिक प्रतीक चिह्न नहीं देखा। रामबाग और एत्माद्दौला जैसे यमुना नदी किनारे बने स्मारकों में ठीक ऐसे ही तहखाने बने हैं, जिनके ऊपर स्मारक बने हुए हैं। धार्मिक रंग देने की जगह तहखाने को केवल स्टडी के लिए खोला जाए। विशेष अनुमति लेकर रिसर्च स्कॉलर को जाने दिया जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *