छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में विभिन्न पदों पर सरकारी भर्तियां निकली हैं. इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी विभागों की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं. यहां जानिए किन पदों के लिए सरकारी नौकरियां निकली हैं. योग्यता व आवेदन की अंतिम तिथि कब हैं.
30 अगस्त 2021 आवेदन कर सकते हैं
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. जिनमें पुलिस उपाधिक्षक व वित्त अधिकारी सहित कई पद शामिल हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी यूकेपीसीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ukpsc.gov.in के जरिए 30 अगस्त 2021 आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 224 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
31 अगस्त 2021 तक आवेदन
छत्तीसगढ़ शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (Chhattisgarh Urban Shelter Improvement Board) ने स्टाफ नर्स और लैब तकनीशियन सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kanker.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 31 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 79 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए. वहीं फार्मेसिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी डी फार्मा की डिग्री होनी चाहिए. ड्रेसर पद के अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है. प्रयोगशाला तकनीशियन पद के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है.
7वीं से लेकर स्नातक पास तक के अभ्यर्थियों के लिए
आंध्र यूनिवर्सिटी ने 7वीं से लेकर स्नातक पास तक के अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर नौकरियां (Andhra University Recruitment 2021) निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट andhrauniversity.edu.in के जरिए 31 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 33 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर लैब असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री होनी चाहिए. वहीं प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन और कारपेंटर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए. मेस बॉय, सुरक्षा गार्ड और पंप अटेंडर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का 7वीं पास होना अनिवार्य है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...