रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों का विज्ञापन जारी है। अब वित्त विभाग के तहत संचालनालय राज्य आडिटर ने 65 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती तृतीय श्रेणी के सीनियर आडिटर और असिस्टेंट आडिटर पदों के लिए है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवम्बर तय की है। वहीं 12 दिसम्बर को परीक्षा की संभावित तारीख तय है। इसमें आवेदन करने का मौका छत्तीसगढ़ मूल के युवाओं को ही मिलेगा। छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा ने संचालनालय और उसके अधीनस्थ कार्यालय रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और अन्य कार्यालयों के लिए तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें सीनियर आॅडिटर के कुल 11 पद हैं। इसमें 3 अनुसूचित जनजाति, 2 अनुसूचित जाति और 1 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। सहायक संपरीक्षक के 54 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें अनुसूचित जनजाति के लिए 17, अनुसूचित जाति के लिए 6 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 5 नवम्बर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवम्बर रात 12 बजे से पहले तक निर्धारित है। आवेदन में गलतियां सुधारने का मौका 25 नवम्बर तक मिलेगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट से 2 अक्टूबर को परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। इन पदों के लिए परीक्षा की संभावित तारीख अभी 12 दिसम्बर तय की गई है।
क्या है इस पद की जिम्मेदारी
अधिकारियों ने बताया, राज्य संपरीक्षा सरकारी विभागों और निकायों के लेखा परीक्षा (एकाउंट आडिट) का काम करता है। सीनियर आडिटर और सहायक संपरीक्षक, लिपिक श्रेणी के पद हैं। इनका काम अधिसूचित निकायों का आडिट करना है। इस पद के लिए आवेदक की आयु 21 से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कम से कम द्वितीय श्रेणी में कला, विज्ञान और वाणिज्य विषय में स्नातक अथवा इन संकायों के किसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। विधि स्नातक भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सहायक संपरीक्षक पद के लिए यह जरूरी
इस पद के लिए आवेदन की आयु 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कला, विज्ञान अथवा वाणिज्य में स्नातक इसके लिए आवेदन कर सकता है। दोनों पदों के लिए आयु की गणना हाईस्कूल के प्रमाणपत्र के आधार पर होगी। अधिकतम आयु सीमा में मूल निवासियों और अन्य वर्गों को दी गई छूट लागू रहेगी। लेकिन सभी मिलाकर आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती।
परीक्षा में केवल एक प्रश्नपत्र होगा
इसके लिए लिखित परीक्षा में 200 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा। इसमें सामान्य अध्ययन और गणित के 100 अंक होंगे। वहीं 100 अंकों का हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। माइनस मार्किंग होगी। यानी प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काट लिए जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...