रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने परिचारक (लाइन) के 1500 रिक्त पदों में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। सीधी भर्ती के माध्यम से इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मूलनिवासियों को नौकरी मिलेगी। सीधी भर्ती के लिए कक्षा दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे. आवेदन 21 अगस्त से 20 सितंबर 2021 तक संबंधित वेबसाइट http://www.cspc.co.in में जमा किये जा सकेंगे। रिक्त पदों में जगदलपुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के 05, अनुसूचित जनजाति के 83, ओबीसी के 32 पद आरक्षित और 18 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। अंबिकापुर क्षेत्र के लिए अनुसूचित जाति के 07, अनुसूचित जनजाति के 84, ओबीसी के 30 पद आरक्षित और 41 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव तथा दुर्ग क्षेत्र के लिये अनुसूचित जाति के 162, अनुसूचित जनजाति के 259, ओबीसी के 170 पद आरक्षित और 609 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। आवेदन शुल्क, पात्रता, स्टायफंड, दायित्व, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की जानकारी पॉवर कंपनी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के चेयरमेन अंकित आनंद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 1500 परिचारक की भर्ती होगी। इन पदों पर भर्ती से जहां एक ओर स्थानीय निवासियों को नौकरी मिल सकेगी, वहीं विद्युत संबंधी कार्यों के लिये मैदानी स्तर पर कुशल अमला तैयार होगा। इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि पॉवर कंपनी ने 1500 परिचारक की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। राज्य शासन के नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 174 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 426 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 232 पद आरक्षित होंगे, शेष 668 पद अनारक्षित रहेंगे।
More News:
- जल्द करें आवेदन: छत्तीसगढ़ के इस विभाग में निकली 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरियां
- बच्चों और महिलाओ को नियमित रूप से पोषाहार वितरण करें-राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक
- बड़ी खबर: रायपुर में 240 प्राइवेट स्कूलों की गई मान्यता रद्द
- छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी: 10310 मरीज, 53 की मौत,रायपुर में 3000 के पार संक्रमित
- ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या हो तो इन कंट्रोल रूम से मांगें मदद
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...










