Google Analytics Meta Pixel बड़ी खबर: रायपुर में 240 प्राइवेट स्कूलों की गई मान्यता रद्द - Ekhabri.com

बड़ी खबर: रायपुर में 240 प्राइवेट स्कूलों की गई मान्यता रद्द

मान्यता आगामी शिक्षा सत्र 2021-22 से समाप्त करने का जारी हुआ है आदेश, प्राइवेट स्कूल संचालकों ने लगाया परेशान करने आरोप
रायपुर। रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने 240 स्कूलों की मान्यता रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया। प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जारी किए गए इस आदेश के बाद से हड़कंप हैं। स्कूल अपनी संस्था की मान्यता को लेकर तो परेशान हैं कि दूसरी तरफ इन स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने वाले पैरेंट्स भी बच्चों के भविष्य का खतरा महसूस कर रहे हैं। मंगलवार की दोपहर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर से बात की। स्कूल एसोसिएशन की तरफ से राजीव गुप्ता ने इस प्रशासनिक आदेश को गलत ठहराया।
डर का माहौल बना रहे
शिवम इंटरनेश्नल स्कूल के सीईओ विनोद पांडे ने बताया कि हमें तो मीडिया से पता चला इस आदेश के बारे में । मान्यता रद्द करने की लिस्ट में हमारे स्कूल का भी नाम है। हमने पूरी प्रक्रिया को फॉलो किया है। पहले कोई नोटिस नहीं दी गई। अब अफसर पैनिक क्रिएट कर रहे हैं। कोरोना की वजह से पहले से ही स्कूलों की अर्थव्यवस्था खराब है। परिजन फीस नहीं दे पा रहे हैं। इसके बाद भी हमने समिति का गठन किया इसकी जानकारी भी दी मगर मान्यता रद्द करने का नोटिस दिया गया है। मुझे लगता है कि समिति बनाने वाले स्कूलों का सही डेटा विभाग के पास न होने के कारण ऐसा किया गया है। हमनें जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर त्रुटियों को दूर करने को कहा है।
नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी
जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने फीस अधिनियम 2020 अक्टूबर में बनाया है। 4 महीने हो चुके हैं स्कूलों ने अपने यहां फीस निर्धारण समिति का गठन नहीं किया है। मौजूदा सत्र खत्म हो रहा है और नया सत्र शुरू होने की ओर है। ऐसे में स्कूल के संचालक एडमिशन ले रहे हैं। आखिर जब फीस ही नियमों के मुताबिक तय नहीं हुई तो एडमिशन का अधिकार कैसे मिल गया इन्हें। यह या तो मनमानी कर रहे हैं, या अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन सरकार का जो नियम है वो तो मानना ही पड़ेगा। नोटिस में सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई का जिक्र है। दरअसल इन्हीं पर जिम्मा था कि वो स्कूलों में समितियां बनवाएं। 15 दिन बाद इस मामले बड़ा एक्शन होने की उम्मीद है। इस बीच स्कूलों के पास समय होगा कि वो अपील में जाकर अपना पक्ष रखें। अगर स्कूलों की मान्यता रद्द होती है तो सरकार के नियमों के मुताबिक आस-पास के दूसरे स्कूलों में बच्चों का एडमिशन करवाया जाएगा। जिन 240 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है उनसे लगभग 10 हजार बच्चे जुड़े हुए हैं। स्कूलों की तरफ से संचालक राजीव गुप्ता ने बताया कि हम इस नोटिस को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। आधे अधिक स्कूलों ने फीस निर्धारण समिति बना ली है मगर अफसरों तक नोडल अधिकारियों ने जानकारी ही नहीं पहुंचाई है। यदि किसी ने समिति नहीं बनाई तो यह कोई ऐसा अपराध नहीं कि मान्यता ही रद्द कर दें। वक्त लिया जा रहा है समिति जिन्होंने नहीं बनाई, बना लेंगे।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...