Google Analytics Meta Pixel मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर: एक जवान घायल - Ekhabri.com

मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर: एक जवान घायल

रायपुर। बीजापुर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया। जबकि 2 नक्सली घायल हुए हैं। वहीं आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। हालांकि जवानों ने एक ही नक्सली का शव बरामद किया है। वहीं बंदूक और अन्य विस्फोटक भी मिला है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी कमल लोचन कश्यप ने की है। जानकारी के मुताबिक, तर्रेम थाने से मंगलवार को जवान एंटी नक्सल आॅपरेशन पर निकले थे। इस दौरान पूर्वती के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने अचानक से हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। जवानों ने सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि 3 नक्सली मारे गए हैं, जबकि दो घायल हुए हैं।
जवान गंभीर घायल, दाएं घुटने में आई है चोट
मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से डीआरजी का एक जवान घायल हुआ है। जवान का नाम जोगेश्वर पैकरा है और वह डीआरजी में सहायक आरक्षक के पद पर है। उसके दाएं पैर के घुटने में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासागुड़ा में उपचार कर बीजापुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जहां से उसे एयर लिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।
जिले में सुबह से रुक-रुक कर कई जगह हुई हैं मुठभेड़
जवानों ने मौके से शव के साथ 12 बोर की एक बंदूक, नक्सली वर्दी, आईईडी, बैटरी, बिजली के तार, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह से ही जिले के अलग-अलग इलाकों में दिन भर रुक रुककर नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस ने कई इनामी नक्सलियों को मार गिराने और पकड़ने में सफल हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...