Google Analytics Meta Pixel आत्मविश्वास के साथ करें आत्मरक्षा - Ekhabri.com

आत्मविश्वास के साथ करें आत्मरक्षा

रायपुर। महिलाएं अपने आप को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं, इसका कारण उनमें आत्मविश्वास की कमी है। इसे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि वो अपने बचाव के लिए खुद सक्षम हों। नेशनल कराते चैंपियन हर्षा साहू ने लोगों जागरूकता लाने कई ऐसे ट्रिक्स बताए, जिसके उपयोग से महिलाएं विपरीत परिस्थतियों में अपना बचाव कर सकती हैं।

 जशपुर में जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस बल जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में बालाजी राव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं तेजस्वनी मानव सेवा कार्यक्रम के बैनर तले महिलाओं, किशोरियों एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यशाला में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हर्षा साहू के द्वारा अपने मुहिम महिला सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी के तहत विपरीत परिस्थितियों में महिलाओं में आत्मबल को बढ़ाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा व सुरक्षा के तरीकों के बारे में बताया गया। हर्षा साहू ने कहा कि महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा, हर्षा साहू ने कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं से आत्मरक्षा संबंधी कई ट्रिक्स साझा किये। कलेक्टर जशपुर महादेव काॅवर ने महारानी लक्ष्मीबाई और सावित्री बाई फुले का उदाहरण देते हुए महिलाओं को शिक्षा एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर बालाजी राव ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं पुरूषों से कंधे से कंधे मिलाकर चलती हैं, मगर विपरीत परिस्थितियों में उन्हें अपनी रक्षा हेतु आवश्यक जानकारी देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया है ताकि महिलाऐं आत्मरक्षा के गुर सीख सकें और हर क्षेत्र में बढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनाने में सफलता पाये उन्हें अपनी रक्षा के लिए किसी अन्य पर निर्भर रहना न पड़े।

Read Also  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 111 बोरा बदरा मिश्रित धान जब्त

कार्यशाला में मुख्य अतिथि महादेव काॅंवरे कलेक्टर जशपुर थे। कार्यक्रम में संजीव कुमार, कमाण्डेंट, सीआरपीएफ जशपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, डिप्टी कमाडेंट गजेन्द्र बहादुर सिंह, सीआरपीएफ जशपुर, रक्षित निरीक्षक जशपुर विमलेश कुमार देवांगन, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे एवं महिलाएं, किशोरी, बालिकाएँ सहित पुलिस व सीआरपीएफ के जवान उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

Twisha Sharma Case: भोपाल में आज होगा ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम, दिल्ली AIIMS की टीम करेगी जांच

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
Twisha Sharma case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम भोपाल AIIMS में किया जाएगा। इस हाई प्रोफाइल केस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...