Google Analytics Meta Pixel भ्रष्टाचार में गिरफ्तार रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लाकड़ा के लिए प्रशासनिक सेवा संघ ने मोर्चा खोला - Ekhabri.com

भ्रष्टाचार में गिरफ्तार रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लाकड़ा के लिए प्रशासनिक सेवा संघ ने मोर्चा खोला

रायपुर। जमीन के फर्जीवाड़े में गिरफ्तार रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लाकड़ा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लाकड़ा की गिरफ्तारी का विरोध किया। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के महासचिव संदीप अग्रवाल की अगुवाई में पहुंचे अधिकारियों ने कहा, एडमंड लाकड़ा मामले में पुलिस की कार्रवाई गलत है। उनका कहना था, राजस्व न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील का प्रावधान है। इसके बावजूद इस मामले में ऐसी कार्रवाई की गई है। ऐसी कार्रवाइयों से राजस्व अधिकारियों का मनोबल कमजोर हुआ है। प्रशासनिक सेवा संघ ने लाकड़ा पर चल रही कार्यवाही पर रोक लगाते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग की है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा से प्रशासनिक सेवा में गए अधिकारियों का संगठन है। प्रशासनिक ढांचे में मैदानी स्तर पर अधिकतर इन्हीं अधिकारियों की तैनाती रहती है। राजस्व न्यायालयों में भी यही अधिकारी तैनात हैं। 6 जनवरी को अम्बिकापुर में हुई रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लाकड़ा की गिरफ्तारी से संगठन नाराज है। पिछले दिनों हुई संघ की आम सभा में भी इस गिरफ्तारी को गलत बताकर विरोध करने का फैसला हुआ था। प्रभारी मुख्य सचिव से मिलने गए अफसरों में संघ के कोषाध्यक्ष हरवंश मिरी, सह सचिव जागेश्वर कौशल, पूनम सोनी, पूनम शर्मा और राजीव पांडे शामिल थे।
-2014 के जमीन विवाद में पकड़े गए हैं लाकड़ा
रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लाकड़ा को 6 जनवरी को अम्बिकापुर से गिरफ्तार किया गया। उनपर 2014 में कोरिया जिले में पदस्थापना के दौरान रामपुर की एक आदिवासी महिला की जमीन गैर आदिवासी को बेचे जाने को सही ठहरा दिया था। उनपर इस मामले में एक बिल्डर को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा। कांग्रेस नेता गुलाब कमरो ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद उनका तबादला हो गया। गुलाब कमरो आज विधायक हैं और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला हुआ है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...