Google Analytics Meta Pixel केंद्र और राज्य सरकार के इन विभागों में हैं सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन - Ekhabri.com

केंद्र और राज्य सरकार के इन विभागों में हैं सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार मौका है. केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों ने अलग-अलग सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकाली हैं. इसके तहत नौसेना, वायु सेना, मध्य प्रदेश पुलिस, छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग, भारतीय डाक विभाग में नौकरियों के अवसर हैं. अच्छे सैलरी पैकेज वाली शानदार नौकरी के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं. सबसे अधिक वैकेंसी भारतीय डाक विभाग में है. डाक विभाग ने यूपी में ग्रामीण सेवक के 4000 से अधिक पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. वहीं, भारतीय नौसेना में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है. जबकि वायुसेना सिविलियन कैटेगरी के पदों पर भर्ती कर रही है.

एमपी पुलिस में एसआई और कांस्टेबल की भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस ने सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी एमपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.mppolice.gov.in के जरिए 27 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 27 अगस्त 2021 से जारी है. कुल 60 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. इसमें 10 सीटें सब इंस्पेक्टर की और 60 सीटें कांस्टेबल की हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई है.

छत्तीसगढ़ में प्रोफेसर की 500 वैकेंसी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रोफेसर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए 13 सितंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in के जरिए 12 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल 595 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. नोटिफिकेशन के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल सहित विभन्न विषयों के प्रोफसर पदों पर भर्तियां होंगी.

इसे भी पढ़े   निर्धारित लक्ष्य से 165 करोड़ अधिक राजस्व की प्राप्ति, छत्तीसगढ़ सरकार को खनिज से मिला 6,165 करोड़ रूपए का राजस्व !!

डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक की बंपर नौकरियां
इंडिया पोस्ट ऑफिस, उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और ब्रांच पोस्टमास्टर के पदों पर भर्ती होगी. जीडीएस भर्ती 2021 के लिए आवेदन ऑनलाइन करना है. इसके लिए appost.in पर विजिट करना होगा. जीडीएस भर्ती 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है.

Read Also  CBSE बोर्ड की नहीं होगी 10वीं की छूटे विषयों की परीक्षा, 12वीं पर सस्पेंस

नौसेना में अप्रेंटिस की 230 वैकेंसी
भारतीय नौसेना, अप्रेंटिस ट्रेनिंग स्कूल, नौसैनिक शिप रिपेयर यार्ड कोच्चि ब्लेयर ने अप्रेंटिस पदों के लिए 10वीं पास से आवेदन मांगे हैं. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन एक अक्टूबर तक किया जा सकता है. नौसेना के यार्ड में अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए. आवेदन की अंतिम तिथि एक अक्टूबर 2021 है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...