छत्तीसगढ स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) बीएड और एमएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करेगा, बल्कि बीएड कॉलेजों में मेरिट के आधार पर सत्र 2020-21 में प्रवेश मिलेगा। इस संबंध में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) जल्द विस्तृत निर्देश जारी करेगा। इस आदेश के बाद अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में इस वर्ष प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। डीएड, बीएड और एमएड के लिए बारहवीं, स्नातक और स्नातकोत्तर में मिले अंक के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच परीक्षा कराना संभव नहीं है। संभाग के 44 कॉलेजों में 44 सौ सीट है। डीपी विप्र शिक्षा महाविद्यालय के प्राध्यापक अलोक दुबे ने बताया कि व्यापमं के पास पहले ही काफी कम आवेदन मिले थे। इस कारण प्रवेश परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। सीएमडी कॉलेज शिक्षा संकाय के प्राध्यापक राजकुमार पंडा ने कहा कि डीएएल में 12वीं कक्षा के प्राप्तांक के आधार पर प्रवेश होगा जिसमें न्यूनतम 50 फीसदी अंक अनिवार्य है। बीएड के लिए स्नातक व स्नात्कोत्तर किसी एक में 50 फीसदी तथा एमएड के लिए बीएड में 55 फीसदी अंक जरूरी होगा
इस बार बीएड के प्रवेश में देरी होगी। स्नातक के नंबरों के आधार पर भी सीटें आवंटित करने का निर्णय लिया जाता है तब भी प्रवेश होने में कुछ महीने लगेंगे। क्योंकि, बीएड के लिए ग्रेजुएशन अंतिम के छात्र भी बड़ी संख्या में आवेदन करते हैं। अटल विवि द्वारा अभी अंतिम वर्ष की परीक्षा बाकी है। जिसके लगभग 50 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के बाद परिणाम आने में भी वक्त लगेगा।
अटल विवि से संबद्ध शिक्षा महाविद्यालयों में इस बार सीट भरने की चुनौती रहेगी। एमएड में पहले ही तालाबंदी की स्थिति है। ए ग्रेड कॉलेजों में पढ़ाई बंद हो चुकी है। बीएड में इस बार 20 फीसदी से भी कम आवेदन मिले थे। जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि सीट भरने कड़ी मशक्कत करनी होगी। कॉलेज संचालक सरकारी अनुदान के लिए भी मांग कर रहे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...