रायपुर। भूपेश बघेल से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विशेष कर्तव्यस्थ अभिकारी (OSD) डॉ अजय वर्मा का सौजन्य भेंट एवं इस मौके पर डॉ ओमप्रकाश परगनिहा की लिखित दो पुस्तकों :
1. उद्यमी कृषकों की सफलता की कहानी तथा
2. कृषि के क्षेत्र में सफल उद्यमी बने कृषि स्नातकों की सफलता की कहानी का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा (पाटन) द्वारा प्रकाशित उद्यमी कृषकों की सफलता की कहानी तथा कृषि के क्षेत्र में सफल उद्यमी बने कृषि स्नातकों की सफलता की कहानी पुस्तकों का विमोचन किया। मुख्य सम्पादक डॉ. ओ. पी. परगनिहा ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुस्तकों में परंपरागत कृषि के साथ ही जैविक खेती, पशुपालन, कृषि वानिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, अलसी, पैरा मशरूम, पान, गुलाब, केला आदि की लाभप्रद खेती कर रहे राज्य के कृषकों एवं कृषि से जुड़े व्यवसायों में सफल हो रहे कृषि स्नातकों की सफलता की कहानियों का संकलन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रकाशन पर बधाई देते हुए इन पुस्तकों को राज्य के कृषकों एवं कृषि स्नातकों के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर नवीन नियुक्ति के लिए बधाई एवं शुभकामना दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा कौशल चन्द्राकर भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...