Google Analytics Meta Pixel आसान समझे अंग्रेजी को - Ekhabri.com

आसान समझे अंग्रेजी को

आलोक शुक्ला ने कलास कि शिक्षकों की

रायपुर. इंग्लिश को आमतौर पर बहुत कठिन माना जाता है, लेकिन ऐसा है नहीं। अगर इसे बोलचाल की भाषा समझ के बोला जाए और समझने कि कोशिश की जाए तो यह आसन तरीके के रूप में सामने आ सकता है। कुछ ऐसे ही टिप्स
प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डाॅ. आलोक शुक्ला ने दिए। मौका था
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्यापन कराने वाले नवाचारी शिक्षकों द्वारा गठित अंग्रेजी विषय की प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (पीएलसी) की राज्य स्तरीय बैठक का जहां आलोक शुक्ला अचानक पहुंचे।

डाॅ. शुक्ला ने शिक्षकों से अंग्रेजी भाषा के अध्ययन-अध्यापन में आने वाली समस्याओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत हुए। उन्होंने शिक्षकों को अंग्रेजी कैसे सरल ढंग से बच्चों को कैसे सिखाई जा सकती है इसके छोटे-छोटे टिप्स भी दिए। शिक्षकों के अंग्रेजी भाषा के अध्यापन के अनुभव को सुनकर प्रमुख सचिव अपने आप को रोक नहीं सके और अपना अनुभव शेयर करते हुए शिक्षकों को स्वयं ड़ेढ घंटे बोर्ड पर चाक से लिखकर अंग्रेजी सीखने के नवाचारी उपाय बताएं। उन्होंने शिक्षकों को अंग्रेजी सीखने के लिए बच्चों में ललक उत्पन्न करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने शिक्षकों से कहा कि अंग्रेजी को बच्चे परीक्षा पास करने के लिए एक विषय न मानकर इसे अपनी साधारण बोल-चाल की भाषा में शामिल करते हुए व्यावहारिक जीवन में अंग्रेजी की उपयोगिता और आवश्यकता को समझ सकें। उन्होंने पीएलसी की आवश्यकता और महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षक छोटे-छोटे समूह बनाकर अपनी नवाचारी गतिविधियों को एक-दूसरे से साझा करेंगे तो इसका लाभ राज्य के अन्य बच्चों और शिक्षकों को होगा।

Read Also  शोध संगोष्ठी में 21 शोध पत्रों का वाचन

उल्लेखनीय है कि प्राथमिक स्तर पर गठित प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (पीएलसी) राज्य स्तर पर कोविड के समय जब शालाएं बंद है ऐसी परिस्थिति में छत्तीसगढ़ के सक्रिय नवाचारी शिक्षकों द्वारा बच्चों के अध्ययन-अध्यापन को जारी रखने के लिए आॅनलाइन कक्षा के साथ-साथ मोहल्ला क्लास, बुल्टू के बोल, मोटर सायकिल गुरूजी जैसे नवाचारी गतिविधियों से नवाचारी शिक्षा दे रहें हैं। अब इसी क्रम में सेकेण्डरी स्तर पर शिक्षकों के द्वारा प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी गठित कर बच्चों को नवाचारी शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। विगत दिनों प्रमुख सचिव की उपस्थिति में सेकेण्डरी स्तर पर गणित और विज्ञान समूह के शिक्षकों ने पीएलसी गठित कर एक-दूसरे के सीखने-खिखाने के कार्य को शेयरिंग और पेयरिंग कर कठिन अवधारणा को समझना आसान किया है।

राज्य स्तर पर गठित पीएलसी की बैठक में मुख्य रूप से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के संचालक  डी. राहुल वेंकट, योगेश शिवहरे, समग्र शिक्षा से डॉ. एम. सुधीश, टेक्निकल एक्सपर्ट सत्यजीत अय्यर और सौरभ, माध्यमिक शिक्षा मंडल के सहायक प्राध्यापकगण, शाखा प्रभारी के साथ नवगठित अंग्रेजी पीएलसी के सदस्य उपस्थित थे।

*पीएलसी दल ने देखा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल*

प्राथमिक स्तर पर गठित राज्य स्तरीय सक्रिय पीएलसी दल के सदस्यों ने बी.पी. पुजारी शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर का अवलोकन किया। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत खुले इस इंग्लिश मीडियम स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से परिचित हुए। सदस्यों ने स्कूल विद्यालय के स्टाॅफ से चर्चा की।

राज्य स्तरीय इस पीएलसी दल में सीतापुर से अनिता तिवारी, अम्बिकापुर प्रमिला कुशवाहा, बिलासपुर से सावित्री सेन, बलौदाबाजार से सीमा मिश्रा, दुर्ग से नंदनी देशमुख, अभनपुर से राजश्री साहू, धरसीवां से तस्कीन खान, रायपुर से रीता मंडल शामिल थीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...