Google Analytics Meta Pixel कृषि महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी - Ekhabri.com

कृषि महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी

  • बारहवीं के नंबर के आधार पर होगा एडमिशन,
  • 10 सितंबर तक कर सकते हैं आॅनलाइन आवेदन

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकी एवं निजी कृषि/उद्यानिकी महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश दिया जायेगा। छात्रों को बारहवीं के अंक के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।

शैक्षणिक सत्र 2020-21 के बी.एस.सी. कृषि (आनर्स) तथा बी.एस.सी. उद्यानिकी (आनर्स) पाठ्यक्रमों के फर्स्ट ईयर में कक्षा 12वीं के अंकों विज्ञान समूह में रसायनस, भौतिकी, गणित एवं जीव विज्ञान कृषि समूह में कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के तत्व, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र तथा पशुपालन एवं कुक्कुट पालन के तत्व विषयों के लिए मेरिट के आधार पर आॅनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया द्वारा प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश लेने वाले छात्रों को छात्र को 12 अगस्त से 10 सितम्बर के पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थी जिनका कोई भी ग्रेड हो आॅनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। 10 सितम्बर तक आॅनलाइन काउंसलिंग हेतु पंजीयन न करने वाले अभ्यर्थी महाविद्यालयों में प्रवेश के पात्र नहीं होंगे अर्थात उक्त तिथि तक आॅनलाइन पंजीयन न करने वाले अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में दाखिला नहीं मिल सकेगा।


आॅनलाइन काउंसलिंग हेतु आवेदन प्रक्रिया में बी.एस.सी. कृषि एव बी.एस.सी. उद्यानिकी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि, उद्यानिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में 12वीं के अंकों (मेरिट) के आधार पर प्रवेश हेतु आवेदन करने एवं आॅनलाइन काउंसलिंग के समस्त चरणों में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को केवल एक ही बार पंजीयन करना होगा। पंजीयन हेतु निर्धारित तिथि 12 अगस्त से 10 सितम्बर के बीच पंजीयन कराना आवश्यक होगा। 10 सितम्बर के बाद पंजीयन की सुविधा नहीं दी जाएगी।

Read Also  पर्यवेक्षक पदों की भर्ती परीक्षा 23 जनवरी को दो पालियों में होगी

पंजीयन एवं आवेदन वेबसाईट www.igkvmis.cg.nic.in पर जाकर किया जा सकता है। पंजीयन के बाद सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को 12वीं में मेरिट के आधार पर आॅनलाइन काउंसलिंग द्वारा निर्धारित दिनांक पर सीटों का आबंटन किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि आॅनलाइन काउंसलिंग में महाविद्यालयों की सूची अल्फाबेटिक क्रम में दी गई है और अभ्यार्थी अपनी पसंद के अनुरूप महाविद्यालयों का विकल्प भर सकते हैं।
आॅनलाइन काउंसलिंग के प्रथम चरण के तहत अभ्यर्थियों द्वारा 12 अगस्त से 10 सितंबर के बीच आॅनलाइन पंजीयन, फीस जमा कर दस्तावेज अपलोड किये जा सकेंगे। बैंक से शुल्क किसी कारणवश वापिस हो जाने की स्थिति में अभ्यर्थियों को 11 से 12 सितम्बर, 2020 तक फिर से भुगतान करने की सुविधा दी जायेगी। आॅनलाइन काउंसलिंग हेतु पंजीकृत समस्त अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 13 सितम्बर, 2020 को जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रदेश में स्थित विभिन्न शासकीय कृषि, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों में मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर दस्तावेजों का परीक्षण एवं सत्यापन कराना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन उपरान्त संशोधित मेरिट लिस्ट 22 सितम्बर, 2020 को वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित मेरिट पर 22 से 24 सितम्बर, 2020 के मध्यम आॅनलाइन दावा-आपत्ति अभ्यर्थियों द्वारा किया जा सकेगा। दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात अंतिम मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 26 सितम्बर को किया जाएगा। 28 सितम्बर, 2020 को सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जाएगा। 29 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2020 (रात्रि 11ः59 बजे तक) अभ्यर्थी आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु आॅनलाइन फीस जमा कर सकेंगे।

Read Also  शिक्षा के अधिकार के तहत 83 हजार 649 बच्चों को दिया जाना है प्रवेश, आप भी कर सकते हैं आवेदन


अभ्यर्थी यदि किसी कारणवश सीट आबंटन के बाद फीस जमा न करने के कारण सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और वह दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल होना चाहता है तो वह 29 सितम्बर से 3 अक्टूबर, (रात्रि 11ः59 बजे तक) आॅनलाइन आवेदन कर सकता है। वे अभ्यर्थी जो शुल्क भुगतान करने के पश्चात सीट निरस्त करना चाहते हैं और आगामी चरण की काउंसलिंग से बाहर निकलना चाहते हैं वे 29 सितम्बर से 3 अक्टूबर के मध्य (Seat withdrawal) का आॅनलाइन आवदेन भार सकते हैं। महाविद्यालयों में रिक्त सीटों हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग 5 अक्टूबर, को तथा माॅपअप/कन्वर्जन काउंसलिंग 17 से 23 अक्टूबर, (प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक) आयोजित की जायेगी। निजी महाविद्यालयों में प्रबंधन कोटे की सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश हेतु पूर्व में आवेदन किया है और वे प्रबंधन कोटे के अंतर्गत प्रवेश लेना चाहते हैं तो उन्हें पुनः आॅनलाइन आवेदन 27 से 31 अक्टूबर, 2020 के मध्य करना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होने पूर्व में आवेदन नहीं किया है और वे प्रबंधन कोटे के अंतर्गत प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं तो वे भी इसी तिथि में आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *