देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर के बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 1 से 24 अक्टूबर तक प्रदूषण प्रमाण पत्र से जुड़े उल्लंघनों के लिए कुल 47 करोड़ रुपये का जुर्माना जारी किया है. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) सर्टिफिकेट पेश न करने पर चालकों को 47,000 से ज्यादा चालान जारी किए हैं. इस उल्लंघन के लिए मोटर चालकों को 10,000 रुपए का जुर्माना देना पड़ता है. इसके साथ ही इन चालानों की प्रक्रिया कोर्ट के जरिए की जाती है.
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया था. जिसके तहत 1 से 24 अक्टूबर के बीच प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) उल्लंघन के लिए 47,363 चालान जारी किए गए है. उन्होंने कहा कि सड़कों पर गाड़ियों की बढ़ती संख्या शहर में प्रदूषण को और तेजी से बढ़ा रही है. अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण नियमों के पालन में सुधार लाना है, क्योंकि, राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता की समस्या लगातार बढ़ रही है.
प़ॉल्यूशन पर लगाम कसने की तैयारी में जुटी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
पीटीआई ने अधिकारी के हवाले से कहा, “इस महीने आईटीओ चौक, पीरागढ़ी, आश्रम चौक, आनंद विहार और महरौली सहित कई जगहों स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया और 24 अक्टूबर तक लगभग 47,343 मोटर चालकों को प्रदूषण या खत्म हो चुके पीयूसी प्रमाणपत्रों के बिना पकड़ा गया. बता दें कि, प्रदूषण नियंत्रण उपायों को लागू करने का अभियान जोरों पर है. ऐसे में अधिकारी गाड़ियों की आकस्मिक जांच कर रहे हैं.
दिल्ली एयर पॉल्यूशन के लिए देशभर में फेमस
वहीं, इस साल 24 अक्टूबर तक प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) नियमों के उल्लंघन के लिए कुल 2,50,761 चालान जारी किए गए हैं, जबकि इसी अवधि के दौरान पिछले साल 2,32,885 और 2022 में 1,64,638 चालान जारी किए गए थे. माना जा रहा है कि उल्लंघनों में यह बढ़ोत्तरी दिल्ली शहर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण की मौजूदा समस्या को उजागर करती है, जो अपने उच्च वायु प्रदूषण के लिए जाना जाता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...