Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद से सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव-प्रचार में जोरों से जुट गई है. इस बीच डीजीपी रश्मि शुक्ला को लेकर राजनीति गरमाती दिख रही है. जहां एक बार फिर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से हटाने की मांग की है. बता दें कि, इससे पहले भी कांग्रेस ने इसी तरह का पत्र चुनाव आयोग को भेजा था. जिसमें कांग्रेस ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला की राजनीति से प्रेरित नियुक्ति और उन्हें दिए गए सेवा विस्तार की समीक्षा का आग्रह किया था.
कांग्रेस के चुनाव आयोग के भेजे पत्र में लिखा था कि इससे महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला के कारण निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा यह तीसरा पत्र है. अपने पिछले पत्र में पटोले ने शुक्ला को तत्काल हटाने की मांग की थी, ताकि विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जा सकें.
जानिए नाना पटोले ने अपने पत्र में इससे पहले क्या लिखा था?
आपको बता दें कि, इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि सूबे की डीजीपी रश्मि शुक्ला को दिया गया दो साल का विस्तार महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम का साफ तौर पर उल्लंघन है. दरअसल, रश्मि शुक्ला को जनवरी 2024 में पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था. हालांकि, कांग्रेस के अनुसार शुक्ला को 30 जून 2024 को सेवानिवृत्ति की उम्र पूरी करने पर रिटायरमेंट लेना था. मगर, महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने उन्हें अवैध तरीके से जनवरी 2026 तक सेवा विस्तार दिया गया है.
चुनाव पर DGP शुक्ला को सेवा विस्तार पर उठे सवाल
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले कहा कि आगामी (विधानसभा) चुनाव के इतने करीब शुक्ला को सेवा विस्तार दिया जाना शक के हालात पैदा करता है. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित है, जोकि, चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...