राजधानी नवा रायपुर में 6 नवंबर 2024 को राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली 36 विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में आदिवासी कल्याण, खेल, महिला सशक्तिकरण, कृषि, सामाजिक समरसता, तथा साहित्य, कला, और पत्रकारिता के क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार बुटलू राम माथरा को आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए, जबकि अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में यति यतनलाल सम्मान मनोहर गौशाला खैरागढ़ को मिलेगा। खेल के क्षेत्र में गुण्डाधूर सम्मान छोटी मेहरा को और महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान विकास कुमार को प्रदान किया जाएगा।
सामाजिक, आर्थिक, और शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान उमेश कच्छप को दिया जाएगा। संस्कृति विभाग द्वारा हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंडित सुन्दरलाल शर्मा सम्मान डॉ. सत्यभामा आडिल को मिलेगा। इसी तरह, लोककला एवं शिल्प के क्षेत्र में दाऊ मंदराजी सम्मान पंडीराम मंडावी को प्रदान किया जाएगा।
महिलाओं के उत्थान और साहस को प्रोत्साहित करने के लिए मिनीमाता सम्मान पार्वती ढीढ़ी को और वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार अदिति कश्यप को प्रदान किया जाएगा। सामाजिक समरसता के क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन सम्मान सियाराम अग्रवाल को मिलेगा, जबकि मछली पालन में उत्कृष्टता के लिए बिलासाबाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार विनोद दास को दिया जाएगा।
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान आनंद कुमार पांडे को और पत्रकारिता के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार भोलाराम सिन्हा को प्रदान किया जाएगा।
राज्योत्सव के समापन समारोह में इन विभूतियों के योगदान का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति, समाज और विकास में उनके अमूल्य योगदान को मान्यता दी जाएगी।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...