Google Analytics Meta Pixel Breaking News: चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू - Ekhabri.com

Breaking News: चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू

रायपुर।  राज्य में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से शुरू होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने धान खरीदी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 2739 उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सीजन के लिए 27 लाख 1 हजार 109 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें 1 लाख 35 हजार 891 नए किसान शामिल हैं। इसके अलावा 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर नए रकबे का पंजीकरण भी हुआ है।

IMG 20241112 WA0026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 

सभी केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाइस से धान की खरीदी की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बड़े किसानों की फसल का समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाएगी। 7 नवंबर से टोकन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें लघु एवं सीमांत किसान अधिकतम 2 और बड़े किसान 3 टोकन के पात्र होंगे।

 

धान खरीदी की अवधि 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक रहेगी। इस दौरान किसान अपने निर्धारित केन्द्रों पर धान विक्रय कर सकते हैं। तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट की व्यवस्था की गई है। समयानुसार धान के उठाव के लिए मिलर्स और परिवहनकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। सभी केन्द्रों पर बारदाने, छांव, पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

 

उपार्जन केन्द्रों में शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं। विपणन संघ मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 0771-2425463 है। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए मार्कफेड ने आवश्यक राशि की व्यवस्था की है। समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा भी दी गई है ताकि किसानों को आसानी हो। धान बेचने के 72 घंटे के भीतर भुगतान किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।

Read Also  छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

 

खाद्य मंत्री के निर्देश पर बोगस खरीदी और धान रिसाइक्लिंग पर नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय टीमों द्वारा विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी और चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। अधिकृत व्यापारियों की सूची जिला प्रशासन को सौंपी गई है और एनआईसी के मोबाइल ऐप से गिरदावरी खसरे का सत्यापन जारी है।

 

मार्कफेड ने राज्य स्तर पर कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया है, जो राइस मिल और उपार्जन केन्द्रों पर रियल टाइम निगरानी रखेगा। राज्य स्तरीय जांच टीमों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो खरीदी प्रक्रिया की नियमित जांच करेंगी। विभागीय मंत्री ने निर्देशित किया है कि राज्य स्तरीय अधिकारी आवंटित जिलों में तीन बार निरीक्षण करेंगे। प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 जुलाई 2026।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *