Google Analytics Meta Pixel उप मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का शुभारंभ - Ekhabri.com

उप मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का शुभारंभ

रायपुर, 15 नवंबर 2024 // प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत हितग्राही सर्वेक्षण कार्य का आज से प्रदेशभर में शुभारंभ हो गया। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के शहरी क्षेत्र के आवासहीनों को पक्का आवास मिलेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली के स्वामी आत्मानंद स्कूल, दाऊपारा में सर्वेक्षण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मुंगेली के वार्ड क्रमांक 16 में धन्नू निर्मलकर और सुजीत पतरस के घर जाकर हितग्राही सर्वेक्षण किया और पीएम आवास के लिए उनके आवेदन फार्म भरवाए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

IMG 20241115 WA0047
IMG 20241115 WA0047

डिप्टी सीएम साव ने इस अवसर पर कहा कि आज राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस, गुरु नानक जयंती, देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के प्रथम चरण का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से वंचित नहीं रहेगा। शहरी गरीबों का पक्का मकान का सपना अब पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना एक ऐसा उदाहरण है जो बताता है कि जब एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बनता है तो उसे गरीबों की चिंता होती है। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का पक्का मकान हो और वह अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सके। इस सपने को साकार करने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है।

 

साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य निरंतर हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शहरी क्षेत्र के हितग्राही सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता से करें और अधिक से अधिक संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठाएं।

Read Also  छत्तीसगढ़ सरकार का अहम फैसला : रोलिंग मिलों को ऊर्जा प्रभार में 24 प्रतिशत की छूट

 

कलेक्टर राहुल देव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण दोनों में जिले में बेहतर कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, जो व्यक्ति आवास योजना से वंचित हैं, उनके नाम जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की टीम हर गरीब के सपने को साकार करेगी।

 

सूडा के सीईओ शशांक पाण्डेय ने बताया कि रैपिड असेसमेंट सर्वे के प्रथम चरण में ऐसे लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा, जिन्हें पिछले दो वर्षों में आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इन लाभार्थियों का विवरण यूनिफाइड वेब पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। द्वितीय चरण में शहर के प्रमुख स्थानों पर शिविर आयोजित कर इच्छुक लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। तीसरे चरण में डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। नवीन आवासों के लिए आवेदन करने हेतु https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/OpenN/EligiblityCheck.aspx पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित नगरीय निकाय के कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

 

डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण निर्माण वाले हितग्राहियों को चाबी सौंपी और जनजातीय गौरव दिवस के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *