भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन 02 वैशालीनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम कुरूद में घर के सामने सड़क पर कब्जा कर आवागमन को बाधित करने तथा नाली के उपर रेम्प बनाकर पानी निकासी बाधक करने की शिकायत पर दो अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही करते हुए तोड़फोड़ कर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारी/कर्मचारियों की टीम बनाई है जो ऐसे कार्य करने वालों पर कार्यवाही कर रहे है। कुरूद ढांचा भवन और सुंदर नगर में किए गए कार्यवाही पूर्व इन्हें स्वयं से कब्जा हटाने की मोहलत दिए जाने के बाद भी नहीं हटाने पर जोन 02 आयुक्त पूजा पिल्ले के निर्देश पर पुलिस बल की उपस्थिति में तोड़फोड़ की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
जोन 02 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि जोन आयुक्त के निर्देश पर अवैध कब्जा करने वाले दो स्थानों पर कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि वार्ड 16 ढांचा भवन कुरूद में आशिष शुक्ला और राहूल सिंह के द्वारा घर के सामने सड़क पर अतिक्रमण करते हुए टीन शेड और जाली तार फैंसिग के माध्यम से आवागमन को बाधित कर रहे थे, इस कारण आगे के मकान के रहवासियों को आने जाने में परेशानी हो रही थी, शिकायत के आधार पर उक्त दोनों परिवार को स्वयं से कब्जा हटाने नोटिस दिया गया था, नहीं हटाने पर तोड़फोड़ करने निगम की टीम पहुंची तो इस दौरान राहूल सिंह अपने मकान व निर्माण संबंधी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया और निगम की टीम से हुज्जत करने लगे फिर मौके पर तत्काल पुलिस बल बुलाकर तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई।
इस दौरान आशीष शुक्ला द्वारा सड़क को घेरकर बनाए टीन शेड को निकलवाते हुए सड़क को कब्जा मुक्त मुक्त कराया गया। इसी प्रकार सुन्दर नगर में घर का पानी सड़क पर बहने की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां छोटू चावला और केपी तातोले के घर के सामने पानी निकासी की समस्या का निराकरण करने उनके द्वारा घर के सामने बनाए रेम्प को जेसीबी से तोड़कर स्थल को समतल किया गया। कार्यवाही के समय मदन तिवारी, कन्हैया, चैतू, लालू, गोकरण सहित तोड़फोड़ का अमला एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...