Google Analytics Meta Pixel उज्जैन सिहस्थ 2028 के लिए मेला क्षेत्र की भूमि आरक्षित करे,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महन्त नरेंद्र गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से की मांग - Ekhabri.com

उज्जैन सिहस्थ 2028 के लिए मेला क्षेत्र की भूमि आरक्षित करे,
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महन्त नरेंद्र गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से की मांग

  • प्रस्तावित मास्टर प्लान 2035 पर भी महंत ने उठाई उंगली 

उज्जैन। (अशोक महावर), सिंहस्थ 2028 के लिए सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि को आरक्षित करने के लिए अब अखिल भारतीय  अखाड़ा परिषद आगे आया है । अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी महाराज ने इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा है । जिसमे सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि ,शिप्रा नदी और मेला क्षेत्रो से अतिक्रमण हटाने की बात की गई है । बता दे कि उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र की भूमि पर निरंतर भूमाफियाओं द्वारा कालोनिया काटी जा रही है तथा सिंहस्थ 2016  के लिए आरक्षित मेल क्षेत्र की अधिकांश भूमि पर अतिक्रमण हो गया है या वह पर कालोनियां बन गई है ।


आगामी सिहस्थ मेला 2028 के मान से सिंहस्थ मेला क्षेत्र को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रस्तावित उज्जैन मास्टर प्लान 2035 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा सुझाव के साथ आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि इंदौर  रोड शांति पैलेस चौराहा से उन्हेल रोड तक सांवरा खेड़ी, जीवन खेड़ी को सिहंस्थ क्षेत्र घोषित करते हुए शिप्रा नदी के दोनों ओर 200 मीटर तक ग्रीन बेल्ट आरक्षित करने और प्रस्तावित उज्जैन मास्टर प्लान 2035 पर रोक लगाने की मांग की है।
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महन्त नरेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि नवीन मास्टर प्लान 2035 उज्जैन में नगर तथा ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों, कॉलोनाइजरों और कुछ नेताओं द्वारा संगठित रूप से एकमत होकर शांति पैलेस चौराहे से उन्हेल रोड के दोनों और जो कि सांवरा खेड़ी और जीवन खेड़ी ग्राम में आते हैं इनकी भूमियों को आवासीय करने का प्रस्ताव मास्टर प्लान में प्रस्तावित किया गया है इस पर 6 फरवरी 2021 को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के स्थानीय व्यवस्थापक महंत रामेश्वर गिरी महाराज की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी साथ ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज द्वारा 21 जनवरी 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी एक पत्र लिखा गया था।
ज्ञात हुआ है कि नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों और कुछ कॉलोनाइजर द्वारा पुनः यह प्रयास शुरू किया गया है कि सांवरा खेड़ी जीवन खेड़ी क्षेत्र सिहंस्थ में शामिल ना होकर आवासीय हो, उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि वर्तमान में मास्टर प्लान 2035 को लेकर जो प्रक्रिया चल रही हो उसे स्थगित किया जाए क्योंकि इस संबंध में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी जल्दी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।

Read Also  मंत्री भेड़िया ने दल्लीराजहरा में 2 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन, समाज कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *