रायपुर, 15 नवंबर 2024 – राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का समापन शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में विभिन्न राज्यों के जनजातीय नर्तक दलों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, उत्तराखंड समेत छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अपने विशेष नृत्यों से समां बांधा। त्रिपुरा के ब्रू रियांग जनजाति के दल ने परंपरागत होजागिरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस नृत्य में युवतियों ने सिर पर बोतल संभालते हुए अद्वितीय सामंजस्य के साथ प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।
हिमाचल प्रदेश के कलाकारों ने कायांग नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसमें पारंपरिक परिधान और गहनों से सुसज्जित नर्तकों ने एक-दूसरे की भुजाओं को बुनते हुए माला के पैटर्न में नृत्य किया। यह नृत्य हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नृत्यों में से एक है।
मेघालय के गारो समुदाय के लोगों ने फसल कटाई के बाद देवता मिसी सालजोंग की आराधना में किया जाने वाला गारो नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य में लोक वाद्य यंत्रों से उत्पन्न ध्वनियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
मिजोरम के मिजो और चरमा जनजाति के कलाकारों ने युद्ध कौशल, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक मिजो नृत्य की प्रस्तुति दी। इस नृत्य ने समुदाय के वीर योद्धाओं की वीरता और गांव की रक्षा के संघर्ष की कहानी को जीवंत किया। उत्तराखंड के हाटी जनजाति ने अपने पारंपरिक हारुल नृत्य से पांडवों की वीरता और देवभूमि के इतिहास को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया।
पहले दिन सिक्किम के लिंबू जनजाति ने चाकोस तांगनाम नृत्य, गुजरात के दल ने सिद्धि गोमा, अरुणाचल प्रदेश के कलाकारों ने गेह पदम ए ना न्यी, मध्यप्रदेश के गोंड जनजाति ने सैला रीना, जम्मू-कश्मीर के गुज्जर समुदाय ने गोजरी नृत्य, और छत्तीसगढ़ के माड़िया जनजाति ने गौर माड़िया नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दमन-दीव और राजस्थान के जनजातीय कलाकारों ने भी अपनी विशिष्ट लोक नृत्य शैलियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...