कवर्धा, 17 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार प्रदेश में लंबे समय से लंबित सिंचाई परियोजनाओं को गति मिल रही है। सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम बोदलपानी में 69.76 करोड़ की लागत से बनने वाली जगमड़वा जलाशय योजना के लिए 39.77 करोड़ की निविदा जारी कर दी गई है। इस निर्माण कार्य की शुरुआत जल्द ही होगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध कर इस परियोजना के लिए राशि स्वीकृत कराई।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 120.02 हेक्टेयर शासकीय, निजी और वन भूमि डुबान क्षेत्र में आएगी। मुआवजा वितरण और व्यपवर्तन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। नहर निर्माण के लिए सर्वे और तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
IMG 20241117 WA0016
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता में है। जगमड़वा जलाशय योजना से 14 गांवों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा और 1820 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। यह परियोजना न केवल कृषि विकास में सहायक होगी, बल्कि रोजगार, भू-जल स्तर में सुधार और ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
इस योजना का मॉडल राज्योत्सव में प्रदर्शित किया गया था, जहां जनता ने इसे लेकर विशेष रुचि दिखाई थी।
किसानों की प्रतिक्रिया
जगमड़वा जलाशय योजना के तेजी से कार्यान्वयन से किसानों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया, यह कहते हुए कि इस योजना से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
डुमरिया, बेलहरी, जगमड़वा, बानो, और अन्य 14 गांवों के किसान इस परियोजना से सीधे लाभान्वित होंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...