आज का राशिफल

मेष राशिफल : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपके ऊपर काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपको किसी से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, और अगर कोई डील यदि फाइनल होते होते रह गई थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

 

वृषभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छा अवसर लेकर आने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के पूरा न होने से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

 

मिथुन राशिफल : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपना ध्यान धार्मिक कार्यों में लगाना होगा। आपको किसी के कहने में आकर कोई लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना है और आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कोई पुराना जमीन से जुड़ा मुद्दा फिर से उभर सकता है। आपको अपने पिताजी की सलाह लेकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको अत्यधिक मात्रा में धन लगाना पड़ सकता है।

 

कर्क राशिफल : आज का दिन आपके लिए आय और व्यय मे संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। खर्च अधिक करने की आदतों के कारण परेशान रहेंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएंगे, जिसमें उनका अच्छा खासा पैसा खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं को लेकर आप अपने माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

 

सिंह राशिफल : आज आपके घर किसी नए अतिथि का आगमन हो सकता हैं और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपकी आय मे तो वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना प्रॉपर्टी से जुड़ा काम अटक सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे। आपको किसी से कर्ज मजबूरी में अगर लेना पड़े, तो सोच विचार अवश्य करें। आप यदि किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने कामों में ध्यान लगाएं।

 

कन्या राशिफल : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप परिवारिक समस्याओं को लेकर भी बातचीत करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने सीनियर से कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी मित्र की याद सता सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।

 

तुला राशिफल : आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होते-होते रह सकती है। आप अपने बॉस से किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जाएंगे। आपके भाई आपकी किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान हो सकते हैं।

 

वृश्चिक राशिफल : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में विघ्न आने से आपको परेशानी होगी, लेकिन आप अपनी सुविधाओं पर ध्यान दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लाभ मिलेगा और माता-पिता की सेवा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

 

धनु राशिफल : आज का दिन आपके लिए आय के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके लिए गए फैसले की सराहना होगी। जीवनसाथी से चल रहे किसी आपसी लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए दूर करेंगे। काम को लेकर उलझन मे रहने के कारण समस्या आएगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ बदलाव करने की सोच रहे थे, तो वह आप कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

 

मकर राशिफल : आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बना कर आगे बढ़ना होगा। व्यवसाय में आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन कुछ रुकावटें आएंगी, जिन्हें आप दूर करने के लिए कोशिश करेंगे।

 

कुंभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप यदि किसी पर भरोसा करेंगे, तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। राजनीति की ओर रुख कर रहे लोग अपने कामों पर थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि आपको किसी महिला मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। माता जी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको समस्या आएगी।

 

मीन राशिफल : आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कहीं मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको किसी मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती हैं। आप आज अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आ सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *