Google Analytics Meta Pixel CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जैन तीर्थ बकेला के निर्माणाधीन मंदिर में भू-दानी का नाम होगा…जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा - Ekhabri.com

CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जैन तीर्थ बकेला के निर्माणाधीन मंदिर में भू-दानी का नाम होगा…जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जैन तीर्थ बकेला के मामले में पेश अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने तीर्थ स्थल में भू- दानी स्व. गौतम चंद जैन का नाम अंकित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही याचिका को निराकृत कर मंदिर निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने को निर्देशित किया है।

 

क्या हैं पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पंडरिया ब्लाक के बकेला में स्व. गौतम चंद जैन ने आचार्य मनोज्ञ सागर की प्रेरणा से 13 एकड़ 56 डिसमिल जमीन खरीदी थी। जिसके लिए उन्होंने ट्रस्ट बनाया था। जमीन खरीदने के बाद जैन मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया था। इसी बीच उनका निधन हो गया। स्व गौतम चंद जैन के निधन के बाद मुंगेली के दूसरे जैन ट्रस्ट ने उक्त भूमि पर अपना दावा करते हुए नामांतरण करा लिया। जमीन के नामांतरण के बाद ट्रस्टी अनूपचंद बैद ने मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसका विरोध करते हुए (स्व. गौतम जैन) उनके पुत्र मनीष जैन ने अदालती लड़ाई लड़ी।

 

हाई कोर्ट में मामला दायर कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की सुनवाई के बाद छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने जनवरी 2003 में अपना फैसला सुनाते हुए यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ रहने के कारण मनीष जैन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालयीन आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए अवमानना याचिका दायर की थी। जिस पर जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि, संपत्ति का मालिक कौन है, इस बारे में विवाद है। दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद के कारण मंदिर निर्माण कार्य अटका हुआ है। भवन निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों के कारण मंदिर निर्माण का बजट भी बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा निर्माण कार्य में हो रहे विलंब के कारण जैन समुदाय के लोगों की भावनाएं भी आहत हो रही है।

Read Also  प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान

 

पिता ने खरीदी थी ट्रस्ट की ओर से जमीन

अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मनीष जैन और मुकेश जैन कोर्ट में उपस्थित होकर जानकारी दी कि, जिस जमीन में जैन तीर्थ में मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। वह उसके पिता ने ट्रस्ट की ओर से खरीदी थी। लिहाजा तीर्थ स्थल में पिता का नाम भूमि दाता के रूप में दर्ज की जाए। बकेला चिंतामणि पाश्र्वनाथ जैन श्वेतांबर तीर्थ ट्रस्ट, बकेला पंडरिया के अध्यक्ष सुधीर जैन ने कोर्ट से कहा कि, यदि स्व गौतम जैन का नाम तीर्थ स्थल में अंकित किया जाता है तो, ट्रस्ट को कोई आपत्ति नहीं है।

 

कोर्ट ने दिया ऐसा आदेश

इस मामले पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि, जैसे ही मंदिर आम लोगों के उपयोग के लिए तैयार हो जाएगा, तब याचिकाकर्ता मनीष जैन के पिता स्व गौतमचंद जैन का नाम एक सुंदर, सुसज्जित पत्थर पर लिखा जाएगा, ताकि याचिकाकर्ता की भावना संतुष्ट हो सके। कोर्ट ने यह भी कहा है कि, केवल अपने पिता के नाम का उल्लेख होने के कारण, याचिकाकर्ता मनीष जैन संबंधित भूमि पर मालिकाना हक का दावा नहीं करेंगे, लेकिन यदि वे याचिका दायर करना चाहते हैं तो वे सिविल कानून के तहत उपलब्ध उपाय का सहारा ले सकते हैं। इस आदेश के साथ कोर्ट ने अवमानना याचिका को निराकृत कर दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की नई घोषणा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *