रायपुर, 20 नवंबर 2024/ देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और कला की शानदार प्रस्तुति दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
एमफी थियेटर में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राज्य दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों और कलाकारों को प्रोत्साहित किया।
IMG 20241120 WA0026
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ को “संभावनाओं की भूमि” बताते हुए कहा कि राज्य सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि नवाचार और उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के विभिन्न पारंपरिक नृत्यों जैसे गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ और पंथी की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और विविधता का प्रदर्शन किया।
IMG 20241120 WA0024
इस अवसर पर दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने छत्तीसगढ़ की परंपरा और आधुनिकता के सामंजस्य को बखूबी उजागर किया।
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। गर्मी के बीच...
रायपुर, 01 मई 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की छात्रा कृतिका टेकाम ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में देशभर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृतिका ने लगभग 750 एकलव्य...
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रजबंधा मैदान क्षेत्र में पुराने झगड़े के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में...