Google Analytics Meta Pixel Breaking News: मंत्रिपरिषद की बैठक में हुआ महत्वपूर्ण निर्णय - Ekhabri.com

Breaking News: मंत्रिपरिषद की बैठक में हुआ महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर, 28 अक्टूबर 2024 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विकास और जनहित के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

1. धान खरीदी के लिए वित्तीय प्रावधान – खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी हेतु सहकारी विपणन संघ को प्रदान की गई 14,700 करोड़ रूपए की शासकीय प्रत्याभूति राशि की वैधता 31 अक्टूबर 2025 तक बढ़ाई गई।

2. ओबीसी आरक्षण में संशोधन – पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 50 प्रतिशत तक आरक्षण देने का निर्णय लिया गया। जहां अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण 50 प्रतिशत या उससे अधिक है, वहां ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया जाएगा।

3. शिक्षक संवर्ग का संविलियन – 97 शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन करने का अनुमोदन किया गया।

4. औद्योगिक विकास नीति 2024-29 – राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने हेतु नई औद्योगिक नीति का प्रस्ताव पारित किया गया, जो 1 नवम्बर 2024 से 31 अक्टूबर 2029 तक लागू रहेगी। इस नीति में उद्योगों के लिए प्रोत्साहन और विशेष प्रावधान किए गए हैं।

5. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना – 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ किया गया, जिसमें चिन्हित तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी।

6. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का कार्यान्वयन – राज्य के तकनीकी शिक्षा विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने का निर्णय लिया गया, जिससे छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षण और उद्योगों को कुशल कार्य बल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Read Also  प्राचार्य समेत 4 व्याख्याताओं का शिक्षीय कार्य में लापरवाही पर एक दिन का वेतन काटा

7. नवा रायपुर में भूमि आबंटन – नवा रायपुर अटल नगर में आईटी उद्योग, स्वास्थ्य सेवाएं और शैक्षणिक संस्थानों के विकास हेतु रियायती दर पर भूमि आबंटन का निर्णय लिया गया।

8. अचल सम्पत्ति रजिस्ट्रीकरण शुल्क में संशोधन– जनहित को ध्यान में रखते हुए अचल सम्पत्ति रजिस्ट्रीकरण शुल्क का युक्तियुक्तकरण करने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक के अन्य फैसलों में नए अध्यादेश और योजनाओं को मंजूरी दी गई, जिससे राज्य में समग्र विकास और जनकल्याण के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *