रायपुर, 20 सितम्बर 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से चलाई जा रही पीएम जन-मन योजना (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान) के तहत छत्तीसगढ़ में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत पिछड़ी जनजातियों के इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार इस योजना का सफल क्रियान्वयन कर रही है, और प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी विकास कार्यों में तेजी आई है। योजना के तहत कई लोगों को पक्के मकान मिलने शुरू हो गए हैं, जिससे उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा का एहसास हो रहा है।
बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत लिलौटी की निवासी रतियो कोरवा, जो पहाड़ी कोरवा जनजाति से हैं, अब अपने परिवार के साथ पक्के घर में रह रही हैं। खेती और मजदूरी से जीवनयापन करने वाली रतियो ने कभी सोचा नहीं था कि वह पक्के मकान में रह पाएंगी। प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना के तहत मिली मदद से उनका यह सपना साकार हो गया। इसी तरह महासमुंद जिले के ग्राम मरौद के निवासी बरसाती कमार भी मजदूरी करते हैं और पहले कच्चे मकान में रहते थे। अब प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का घर मिला है, जिससे उनकी जीवन की कठिनाइयाँ कम हो गई हैं।
प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना के जरिए मिले पक्के घरों के लिए दोनों लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...