रायपुर। आंजनेय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय फॉरेंसिक सप्ताह के तहत आयोजित साइबर सुरक्षा सेमिनार में विद्यार्थियों और विशेषज्ञों ने फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला। साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान देते हुए डॉ. विक्रांत सिंह ठाकुर ने “आइडेंटिटी थेफ्ट” के कारण कानूनी समस्याओं और मानसिक तनाव की संभावनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने डीप फेक तकनीक की नई चुनौती के बारे में बताया, जिसमें नकली वीडियो और ऑडियो का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की जाती है। उन्होंने मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण, और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर जोर दिया।
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. दिनेश साहू ने कहा कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट पुलिस और न्यायालय के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर अपराधियों की पहचान में मदद करते हैं। उन्होंने फॉरेंसिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे डिजिटल फॉरेंसिक, डीएनए परीक्षण, रासायनिक विश्लेषण आदि में इसके महत्व को रेखांकित किया।
वाइस चांसलर डॉ. टी. रामाराव ने फॉरेंसिक विज्ञान में करियर की असीम संभावनाओं पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में अधिक रुचि लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संयोजन विज्ञान संकाय की डीन डॉ. शिल्पा शर्मा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी और प्राध्यापक उपस्थित रहे।
IMG 20240920 WA0028
फॉरेंसिक विज्ञान पर विद्यार्थियों के पोस्टर और नुक्कड़ नाटक
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से फॉरेंसिक टीम की भूमिका को दर्शाते हुए अपराध की जांच में फॉरेंसिक रिपोर्ट की महत्ता को समझाया।
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...