दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा में 1 छ.ग. घुड़सवार रेजिमेंट एन.सी.सी. अंजोरा, दुर्ग में कमान अधिकारी द्वारा विद्यालयों/ महाविद्यालय का दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित एन.सी.सी. कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर अपूर्व पांडेय को समादेशक मेडल “ग्रुप कमांडर बेस्ट कैडेट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कैडेट अवार्ड विजेता सीनियर अंडर ऑफिसर अपूर्व पांडेय को चेक, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह एन.सी.सी. के कमान अधिकारी कर्नल तुषार उपासनी एवं कार्यवाहक अधिष्ठाता डॉ. के.एम कोले द्वारा एन.सी.सी. अधिकारियों लेफ्टिनेंट राजकुमार गड़पायले, किरण कुमारी एवं विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दिलीप चौधरी एवं अन्य कैडेट्स की उपस्थिति में दिया गया। इन्होंने अपनी शिक्षा सैनिक स्कूल अंबिकापुर से कैडेट के रूप में प्राप्त की तथा पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय,अंजोरा से अध्ययन करते हुए आर्मी अचैटमेंट कैम्प मेरठ, पूर्व रिपब्लिक डे कैंप जबलपुर, सी.ए.टी. कैम्प, घुड़सवारी, हथियार प्रशिक्षण एवं एन.सी.सी. क्विज कंपीटिशन में स्थान प्राप्त किया ।
एनसीसी कमान अधिकारी कर्नल तुषार उपासनी ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में एन.सी.सी. के माध्यम से “बी” एवं “सी” सर्टिफिकेट के महत्व को प्रतिपादित करते हुए बताया कि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाऐं। अधिष्ठाता डॉ.के.एम. कोले ने बधाई देते हुए कहा कि फौज एवं देश की रक्षा हेतु एन.सी.सी. की भूमिका को बताते हुए भविष्य में और अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन पर विजेता को बधाई एवं शुभकामना देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी. दक्षिणकर ने कहा कि एन.सी.सी. में भाग लेने से कैडेट्स के शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है तथा वे देशहित के सकारात्मक कार्यों में अपनी उर्जा को समर्पित करते हुए कार्य करें। इस कार्यक्रम का संचालन तृतीय वर्ष में अध्ययनरत कैडेट अमिधा शुक्ला एवं लेफ्टिनेंट राजकुमार गढ़पाले द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...