आस्ट्रेलिया के विरुद्ध अहमदाबाद टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन ने गेंदबाजों के लिए मुश्किल परिस्थितियों वाली पिच पर पहली पारी में 91 रन देकर छह विकेट चटकाए। चार मैचों की इस सीरीज में 25 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे। इसका फायदा उन्हें रैंकिंग में हुआ और उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को 10 रेटिग अंकों से पीछे छोड़ा।
इस सूची में अक्षर पटेल को छह पायदान का फायदा हुआ है और वह 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आलराउंडरों की सूची में अक्षर ने चौथा स्थान हासिल किया। इस सूची में जडेजा और अश्विन शीर्ष स्थानों पर काबिज हैं। चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छठे से सातवें स्थान पर खिसक गए हैं।
शीर्ष दस बल्लेबाजों में दो भारतीय
टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में चोटिल रिषभ पंत (नौवें) और रोहित शर्मा (10वें) शीर्ष दस में शामिल भारतीय है। अहमदाबाद में 186 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली सात स्थान के सुधार के साथ 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं। मैन आफ द मैच कोहली के अलावा इस मैच में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 17 पायदान ऊपर चढ़कर 46वें स्थान पर आ गए हैं।
इस मैच की पहली पारी में 180 रन बनाने वाले आस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा करियर के सर्वश्रेष्ठ 815 रेटिंग अंक के साथ रैंकिग में सातवें स्थान पर पहुंच गए। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 102 और 81 रन की शानदार पारी खेलने वाले डेरिल मिशेल भी करियर के सर्वश्रेष्ठ 800 रेटिग अंक तक पहुंच गगए। वह हालांकि रैंकिंग में सुधार नहीं कर सके और आठवें स्थान पर बने हुए हैं।
शीर्ष पांच टेस्ट गेंदबाज
खिलाड़ी, देश, रेटिंग अंक
आर अश्विन, भारत, 869
जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड, 859
पैट कमिस, आस्ट्रेलिया, 841
कैगिसो रबादा, द. अफ्रीका, 825
शाहीन अफरीदी, पाकिस्तान, 787
र्शीष पांच टेस्ट आलराउंडर
खिलाड़ी, देश, रेटिंग अंक
रवींद्र जडेजा, भारत, 431
आर अश्विन, भारत, 359
शाकिब अल हसन, बांग्लादेश, 329
अक्षर पटेल, भारत, 316
बेन स्टोक्स, इंग्लैंड, 307
शीर्ष पांच टेस्ट बल्लेबाज
खिलाड़ी, देश, रेटिंग अंक
मार्नस लाबुशेन, आस्ट्रेलिया, 915
स्टीव स्मिथ, आस्ट्रेलिया, 872
जो रूट, इंग्लैंड, 871
बाबर आजम, पाकिस्तान, 862
ट्रेविस हेड, आस्ट्रेलिया, 853
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...