सुप्रीम कोर्ट का इस्तेमाल भारत विरोधी ताकतें औजार के रूप में कर रही हैं। मानवाधिकार, आतंकवादियों को बचाने और पर्यावरण के नाम पर भारत के विकास में बाधाएं पैदा करने के प्रयासों के बाद बाद अब भारत विरोधी तत्वों का प्रयास है कि उन्हें भारत में दुष्प्रचार करने का अधिकार मिले।
राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य के ताजा अंक के संपादकीय में यह बातें कही गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में गुजरात दंगों पर बीबीसी की डाक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” पर प्रतिबंध के खिलाफ याचिका स्वीकार कर ली है। आरएसएस इससे खफा है। इसी के चलते ये टिप्पणी की गई हैं। संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि सुप्रीम कोर्ट हमारे देश के हितों की रक्षा के लिए बनाया गया है, लेकिन इसका इस्तेमाल भारत के विरोधियों द्वारा अपने रास्ते साफ करने के प्रयासों के तहत एक टूल के रूप में किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट करदाताओं के पैसे पर चलता है और देश के लिए भारतीय कानून के अनुसार काम करता है।
यहां बता दें कि बीते 21 जनवरी को सरकार ने डाक्यूमेंट्री के लिक साझा करने वाले कई यूटयूब वीडियो और टि्वटर पोस्ट को ब्लाक करने के निर्देश जारी किए थे। वैसे सुप्रीम कोर्ट गुजरात दंगों के मामलों में वहां के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को क्लीन चिट दे चुका है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा भी था कि गुजरात दंगों के जरिए देश में विभाजनकारी राजनीति को जिदा रखने की साजिश होती रही है। भाजपा भी कहती रही है कि जब शीर्ष कोर्ट मोदी को पाक साफ दे चुका है तो अन्य विरोधाभासों के कोई मायने नहीं रह जाते हैं।
बीबीसी डाक्यूमेंट्री भारत को बदनाम करने की साजिश
संपादकीय में बीबीसी की डाक्यूमेंट्री को भारत को बदनाम करने के लिए एक दुष्प्रचार करार देते हुए कहा गया कि यह झूठ और कल्पनाओं पर आधारित है। इसमें यह भी कहा गया है कि सभी देश विरोधी ताकतें हमारे लोकतंत्र, हमारी उदारता और हमारी सभ्यता के मानकों के प्रावधानों का हमारे खिलाफ ही फायदा उठाती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह विवादित डाक्यूमेंट्री के मद्देनजर भारत में बीबीसी पर प्रतिबंध लगाने के अनुरोध वाली याचिका को खारिज कर दिया था। शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि याचिका पूरी तरह गलत और अयोग्य है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...