भारतीय टीम बुधवार को टेस्ट में नंबर एक बनने के बाद कुछ ही घंटों में फिर से दूसरे पायदान पर खिसक गई। आईसीसी की बुधवार दोपहर को जारी रैंकिंग में नागपुर टेस्ट में आस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन के अंतर से हराने के बाद भारतीय टीम टेस्ट में नंबर वन बनने के साथ ही तीनों प्रारूपों में नंबर एक बन गई थी। तब भारत के 115 रेटिंग अंक थे और आस्ट्रेलिया 111 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर थी। हालांकि शाम को आईसीसी की वेबसाइट पर जब दोबारा रैंकिंग अपडेट हुई तो आस्ट्रेलिया 126 रेटिग अंकों के साथ फिर से टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर काबिज हो गई थी। भारत के 115 रैंकिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर पहुंचे
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नागपुर दूसरे स्थान पर पहुंच गए, तो वहीं घुटने की चोट के कारण लगभग पांच महीने बाद टीम में वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन ने नागपुर में आठ विकेट चटकाए थे, तो जडेजा ने सात विकेट लिए थे। वहीं, टेस्ट आलराउंडरों की रैंकिग में जडेजा शीर्ष पर काबिज हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर अश्विन हैं।
टेस्ट रैकिंग
टीम, अंक
आस्ट्रेलिया, 126
भारत, 115
इंग्लैंड, 106
न्यूजीलैंड, 100
द. अफ्रीका, 85
वनडे रैंकिंग
भारत, 114
आस्ट्रेलिया, 112
न्यूजीलैंड, 111
इंग्लैंड, 111
पाकिस्तान, 106
टी-20 रैंकिंग
भारत, 267
इंग्लैंड, 266
पाकिस्तान, 258
द. अफ्रीका, 256
न्यूजीलैंड, 252
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की संध्याकालीन बेला में राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। वंदेमातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण...