भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। दिल्ली टेस्ट में छह विकेट लेने वाले अश्विन को दो स्थान का फायदा हुआ, जबकि वेलिगटन में न्यूजीलैंड से दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद एंडरसन दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
36 वर्षीय अश्विन 2015 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज बने थे। इसके बाद वह कई बार शीर्ष पर जगह बना चुके हैं। अश्विन के पास बार्डर गावस्कर ट्राफी के बाकी दो मैचों में और बेहतर प्रदर्शन करके शीर्ष पर लंबे समय तक बने रहने का मौका है। पिछले तीन हफ्ते में अश्विन तीसरे गेंदबाज हैं जो टेस्ट रैंकिग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। पिछली बार एंडरसन ने आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिस को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया था। कमिस नवीनतम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। अश्विन के 864 रेटिग अंक हैं जो एंडरसन से पांच अधिक हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट चटकाने वाले जडेजा भी गेंदबाजी रैंकिग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे भारत के जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
जडेजा और अश्विन टेस्ट आलराउंडर रैंकिग में पहले दो स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट हरफमनमौला खिलाड़ियों की सूची में दो स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिग में आस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक बेहतर प्रदर्शन के दम पर 15 पायदान की छलांग के साथ विराट कोहली के साथ संयुक्त 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
शीर्ष पांच गेंदबाज
गेंदबाज, देश, अंक
रविचंद्रन अश्विन, भारत, 864
जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड, 859
पैट कमिस, आस्ट्रेलिया, 858
जसप्रीत बुमराह, भारत, 795
शाहीन अफरीदी, पाकिस्तान, 787
शीर्ष पांच आलराउंडर
खिलाड़ी, देश, अंक
रवींद्र जडेजा, भारत, 460
रविचंद्रन अश्विन, भारत, 376
शाकिब अल हसन, बांग्लादेश, 329
बेन स्टोक्स, इंग्लैंड, 307
अक्षर पटेल, भारत, 283
शीर्ष पांच बल्लेबाज
बल्लेबाज, देश, अंक
मार्नस लाबुशेन, आस्ट्रेलिया, 912
स्टीव स्मिथ, आस्ट्रेलिया, 875
जो रूट, इंग्लैंड, 871
बाबर आजम, पाकिस्तान, 862
ट्रेविस हेड, आस्ट्रेलिया, 826
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...