ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में हुए एक शोध में पता चला है कि हर रोज 11 मिनट या सप्ताह में 75 मिनट टहलकर (तेज चलकर) आप कई बीमारियों से बच सकते हैं और अपनी उम्र बढ़ा सकते हैं। शोध में पता चला है कि रोज 11 मिनट टहलने से हृदय रोग, स्ट्रोक और कई तरह के कैंसर का खतरा कम हो जाता है। ब्रिटिश जर्नल आफ स्पोटर्स मेडिसिन में मंगलवार को प्रकाशित शोध में दावा किया गया है कि इंग्लैंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की ओर से तय मानक से आधी शारीरिक गतिविधि भी दस में एक समय पूर्व मौत को रोकने में सहायक है।
मध्यम तीव्रता की शारीरिक गतिविधि कैंसर और हृदय संबंधी रोगों की आशंका को कम करती है। इस गतिविधि के दौरान हृदय की गति बढ़ जाती है और व्यक्ति तेज सांस लेता है। इसमें तेजी से चलना, नृत्य करना, साइकिल चलाना और टेनिस खेलना आदि शामिल है।
गौरतलब है कि ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा की ओर से व्यस्कों को सप्ताह में 150 मिनट मध्यम तीव्रता या 75 मिनट तक अधिक तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि की सलाह दी गई है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में मेडिकल रिसर्च काउंसिल एपिडेमियोलाजी यूनिट के डा सोरेन ब्रेज ने कहा कि अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जो सप्ताह में 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाली गतिविधि को थोड़ा कठिन मानते हैं, तो आपके लिए यह शोध राहत लेकर आई है।
विश्व स्तर पर हृदय रोग और स्ट्रोक मौत के प्रमुख कारण हैं। यह 2019 में 1.79 करोड़ मौतों के लिए जिम्मेदार रहा है। वहीं, 2017 में 96 लाख मौतों के लिए कैंसर जिम्मेदार था। शोध में पाया गया है कि प्रति सप्ताह 75 मिनट की मध्यम स्तर की गतिविधि हृदय रोग के जोखिम को 17 प्रतिशत और कैंसर को 7 प्रतिशत तक कम करने में सक्षम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...